{"_id":"ea7ee512efe034bbdb259cd717d3306b","slug":"sp-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने रैली निकाली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 07 Feb 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सयुस के जिलाध्यक्ष चकरू यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को कैलावर गांव से सपा कार्यकर्ताओं द्वारा साइकल रैली निकाली गई।
रैली महुअरिया, भूपौली, परशुरामपुर आदि गांवों में घूम घूमकर पार्टी की नीतियों और कार्यों को लोगों को पहुंचाने के साथ ही लोगों को जागरूक किया।
रैली को पूर्व विधायक प्रभु नारायण यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2012 में जनता से किए गए वायदों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लगभग तीन वर्षों में पूरा करने का कार्य किया है।
उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने के साथ ही जनपद में भी तीव्र गति से विकास कार्य आरंभ है। कार्यकर्ता विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि जनता समझ सके कि चुनाव में किए गए वायदे झूठे नहीं हैं। उन्हें पूरा करने की मंशा प्रदेश सरकार रखती है।
उन्होंने जनसंपर्क अभियान के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर सुभाष यादव, अजीत यादव, जयप्रकाश यादव, विनोद यादव, राधेश्याम, परवेज अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।