{"_id":"636fd6cc8cce637d592b4115","slug":"sp-present-at-shahabganj-police-station-not-a-single-application-has-been-disposed-of-chandauli-news-vns6833226122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहाबगंज थाने पर एसपी मौजूद, एक भी प्रार्थना पत्र का नहीं हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहाबगंज थाने पर एसपी मौजूद, एक भी प्रार्थना पत्र का नहीं हुआ निस्तारण
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में थानों और कोतवाली में आयोजित होने वाले समाधान दिवस से लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। हालात यह है कि कहीं एक भी फरियादी नहीं आ रहा है। जिन थानों पर फरियादी पहुंच रहे वहां समाधान दिवस पर शिकायतों के निस्तारण की संख्या काफी कम है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर शहाबगंज थाने पर पहुंचे। जहां चार प्रार्थना पत्र आए। इस दौरान एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका जबकि इसमें तीन प्रार्थना पत्र पुलिस से संबंधित थे। वहीं इलिया थाने पर एक भी प्रार्थना नहीं आया।
शहाबगंज थाने पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सभी मामलों को समयावधि के भीतर निस्तारित करने को कहा। इस दौरान डूमरी गांव की मुरारी देवी, चंडीपुर के श्यामसुंदर, गोविंदपुर के राजेंद्र पांडेय और शिवपुर माफी के संतराम शुक्ल ने प्रार्थना पत्र दिया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक आकाश त्रिपाठी, अनिल सिंह, सिंहासन यादव सहित आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। वहीं मुगलसराय कोतवाली में एसडीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस से संबंधित नौ व राजस्व से संबंधित दो प्रार्थना पत्र आए। इसमें सिर्फ एक ही शिकायत का निस्तारण हो पाया। इस दौरान एसआई रमेश यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
सदर कोतवाली में सीओ सदर रामवीर सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल छह प्रार्थना पत्र आए लेकिन इसमें एक भी पत्र का निस्तारण नहीं हो पाया। इस दौरान सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सकलडीहा कोतवाली में शनिवार को सीओ राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कस्बा में नाली के पानी निकासी को लेकर रामकुमार राम के द्वारा शिकायत की गई, दूसरे पक्ष के नहीं होने से निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान एसएसआई रामपति यादव, मोहन प्रसाद, अनुराग गुप्ता, लेखपाल विकास सिंह, सजीव सिंह सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
धानापुर थाने पर तहसीलदार वंदना मिश्रा ने थाना परिसर प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल दस प्रार्थना पत्र पड़े, जिनमें पुलिस और राजस्व कर्मचारियों ने छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। जबकि अन्य मामलों में टीम भेजी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक सलीम खान सहित समस्त राजस्व पुलिस कर्मी मौजूद रहे। धीना थाने पर शनिवार को समाधान दिवस पर नौ प्रार्थना पत्र आए। सभी प्रार्थना पत्र राजस्व से संबंधित थे ,जिसके समाधान के लिए पुलिस एवं राजस्व कर्मियों की टीम बनाई। इस मौके पर नायब तहसीलदार चंदौली ध्रुवेश सिंह, थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिव शंकर सिंह, चौकी प्रभारी कमालपुर सुग्रीव गुप्ता, चौकी प्रभारी महुजी राजेश राय आदि रहे। वहीं चकिया कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर जमीन विवाद संबंधित प्रार्थना पत्र फरियादियों ने प्रस्तुत किया। जिसको तहसीलदार विकास धर दुबे ने मामले को जल्द से जल्द दूर करने का भरोसा दिया। बलुआ थाने पर शनिवार को कुल नौ प्रार्थना पत्र पड़े। सभी राजस्व से संबंधित थे। इसमें एक मामला महडौरा ग्राम निवासी रीता सिंह के जमीनी विवाद, जो थाने से संबंधित था, उसको थाने पर पंचायत कर हल करा दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम सकलडीहा मनोज पाठक, सीओ राजेश राय, नायब तहसीलदार नीरज ओझा मौजूद रहे। शेष प्रार्थना पत्रों के लिए टीम गठित कर निस्तारण का आदेश दिया गया। अलीनगर थाने पर शनिवार को तहसीलदार विराग पांडेय व थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह की उपस्थिति में चार आवेदन पत्र आए, जिसमें चारों जमीन विवाद से संबंधित थे। इस दौरान सिर्फ संतोष यादव मवई खुर्द के जमीन संबंधित विवाद का निस्तारण हो पाया।