फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP only party slogan: Kalraj Mishra

सपा सिर्फ नारे वाली पार्टी: कलराज मिश्र

Sun, 26 Feb 2017 01:48 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 26 Feb 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
SP only party slogan: Kalraj Mishra
सभा को संबोधित करते कलराज मिश्र
सपा का विकास सिर्फ नारों और विज्ञापनों में दिखता है। जमीन  पर  नहीं। सपा नारेबाजी वाली पार्टी है, जबकि बसपा सुप्रीमो   मायावती भ्रष्टाचार शिरोमणि हैं। ये बातें केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने नियामताबाद गांव के खलिहान में आयोजित चुनावी सभा में कहीं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से सबसे अधिक परेशानी मायावती, मुलायम और राहुल गांधी जैसे नेताओं को हुई है। आज नोटबंदी की लाइन पर माथा पीटने वाले नेता यूरिया के लिए लगने वाली लाइन को भूल गए। प्रदेश की जनता इन दलों से ऊब चुकी है और परिवर्तन चाहती है। सभा में कलराज मिश्र ने विपक्षियों को आड़े हाथों लिया। कहा, यहां थानों  में मुकदमे  नहीं लिखे जाते ताकि अपराध कम दिखे। साथ ही सपा को पारिवारिक पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक किसान ही बेहाल हैं। केंद्र से भेजे गए आपदा राहत राशि को  किसानों को नहीं दिया गया। केंद्र सरकार ने यूरिया की ब्लैक  मार्केटिंग रोकी। हर  गरीब को नि:शुल्क रसोई  गैस उपलब्ध कराया। इसके पूर्व सभा को स्वतंत्र देव पटेल, अमरजीत मिश्र,  राजकिशोर सिंह, नरेन्द्र सिंह, दर्शना सिंह, सर्वेश कुशवाहा, राणा सिंह,  राजू इकबाल आदि ने संबोधित किया।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed