{"_id":"51686df72279672c40b1d9a55f68ec2b","slug":"sp-men-drove-the-cycle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जनों ने चलाई साइकल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जनों ने चलाई साइकल
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Mon, 16 Feb 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
जनसंपर्क अभियान के क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने कार्यकर्ताओं
विज्ञापन
संग साइकिल रैली निकाली। रैली विभिन्न गांवों से होते हुए जिला मुख्यालय
पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को सपा सरकार की नीतियों व योजनाओं के बारे में बताया और जिला मुख्यालय पहुंचकर दुलहीपुर की घटना पर दुख प्रकट किया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि सपा सरकार जनपद के विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर है। जनपद में सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने गरीबों व बेरोजगार युवाओं की मदद के लिए योजनाएं संचालित की हैं।
युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए सरकारी विभागों में नौकरी के कई अवसर सरकार ने प्रदान किया है। शिक्षा प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने का काम किया, वहीं प्रशिक्षु शिक्षकों को भी नौकरी देने का काम सपा सरकार ने किया।
सपा ने चुनाव में जो भी वादे किए थे, उसे एक-एक कर पूरा किया है। सरकार की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा धन आवंटित नहीं किए जाने से जनपद की कई योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं।
सरकार का प्रयास है कि उसे तत्काल पूरा किया जाए। इस मौके पर दरोगा यादव, मुन्नू राम, उपेंद्र यादव, संतोष उपाध्याय, मुनीब यादव, बब्बन गोंड आदि उपस्थित रहे।