{"_id":"2a21ef4d7ef0828196a0eb75b8e05103","slug":"sp-encompass-the-arto-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ दफ्तर पर सपा का धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ दफ्तर पर सपा का धरना
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर मंगलवार को एआरटीओ आरएस यादव और समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव संतोष यादव के बीच विवाद हो गया।
इससे नाराज सपा नेता समर्थकों संग एआरटीओ कार्यालय के बाहर दोपहर तीन बजे धरने पर बैठ गए। अंत में एसडीएम सदर ने पत्रक लेकर मामला शांत कराया।
सछास के प्रदेश सचिव संतोष यादव का छोटा भाई मुकेश साथी कमलेश और मनीष के साथ डीएल बनवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय गया था। सपा जनों का आरोप है कि वहां बाबू ने उनसे सुविधा शुल्क मांगा। इस पर उन्होंने बड़े भाई संतोष को सूचना दी। इसके बाद कार्यालय पहुंचे संतोष यादव का किसी बात को लेकर एआरटीओ आरएस यादव से विवाद बढ़ गया। सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एआरटीओ कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने इस बारे में एआरटीओ से बात की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, पूर्व प्रमुख बाबूलाल व हज कमेटी के सदस्य परवेज अहमद जोखू, नफीस अहमद, सुशील यादव, धीरज यादव धीरू, राकेश आदि उपस्थित रहे। उधर अलीनगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि एआरटीओ आरएस यादव की ओर से तहरीर मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होगी।
इनसेट
थाने में दी जाएगी तहरीर
चंदौली। एआरटीओ आरएस यादव का कहना है कि सपा नेता संतोष यादव का भाई सात लोगों का डीएल बनवाने के लिए आया था, जबकि उसके साथ मात्र एक आवेदक था। मना करने पर वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं ने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इसकी तहरीर थाने को दी जाएगी।
सपा ने परिवहन अधिकारियों के खिलाफ किया कड़ा रुख
मुगलसराय। परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं लाइसेंस की फीस सरकारी दर पर न लिए जाने तथा दलालों के प्रवेश रोकने को लेकर मंगलवार को लोगों द्वारा प्रदर्शन किए जाने पर समाजवादी पार्टी ने अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार किया है।
सपा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने सभी विभागों के अधिकारियों को चेताया कि जनता का काम किसी भी परेशानी को करना सुनिश्चत करे। किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश नहीं किया जाएगा।
अधिकारी व कर्मचारी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करे अन्यथा समाजवादी पार्टी किसी भी स्तर पर जाकर जनता का भी कार्य कराएगी और अधिकारियों की शिकायत उच्च स्तर पर की जाएगी।