{"_id":"6361558bb193bf2fd444729f","slug":"sowing-of-paddy-purchase-did-not-happen-on-the-first-day-chandauli-news-vns6815802158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नहीं हुई धान खरीद की बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नहीं हुई धान खरीद की बोहनी
विज्ञापन
सकलडीहा। जिला प्रशासन की ओर से धान की खरीदारी मंगलवार से शुरू करा दी गई है। हालांकि अभी धान की कटाई पूरी न होने के कारण बोहनी तक नहीं हो पाई है। सुबह से शाम तक क्रय केंद्र के अधिकारी बोर्ड लगाकर बैठे रहे। इस दौरान पहुंचे किसान अपना ऑफलाइन पंजीयन कराने के लिए केंद्र प्रभारी से अवश्य मिले।
सकलडीहा विकासखंड में स्थानीय विपणन केंद्र के अलावा रानेपुर, भोजापुर, दिघवट, नईबाजार सहित अन्य स्थानों पर धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन सकलडीहा विपणन केंद्र खुला रहा। केंद्र प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि विकासखंड में 30 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन सुबह से किसान ऑफलाइन पंजीयन कराने में जुटे रहे। धान की कटाई नहीं होने के कारण खरीदारी शुरू नही हो पाई है। संवाद
धान खरीद के लिए बनाए गए हैं कुल 66 केंद्र
चंदौली। धान के कटोरे में धान की पैदावार तो अच्छी है लेकिन अभी धान की फसल होने में एक माह लग सकता है। किसानों के लिए धान क्रय केंद्र जिला प्रशासन की ओर से 66 खुल गए हैं, लेकिन केंद्रों पर किसान नहीं पहुंचने के कारण केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते नजर आ रहे है, लेकिन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मंगलवार को मुख्यालय स्थित मंडी परिसर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। वह फसल तैयार न होने के कारण धान की खरीद के लिए अधिकारी इंतजार करते नजर आए। जनपद में 117000 हेक्टेयर में धान की रोपाई की गई है। विपणन शाखा के चार केंद्र नवीन मंडी में खोले गए हैं। पीसीएम के कांटा और बबुरी में एक-एक केंद्र खोले गए। इसी प्रकार पीसीएफ के कुल 22 केंद्र खोले गए साथ ही पीसीयू के पांच और विपणन शाखा के 38 केंद्र खोले गए। भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र खुला गया है यहां पर बोरे की कमी नहीं है सभी तैयारी पूर्ण हैं बस अब किसानों का ही इंतजार है। वही मंडी परिसर में 1500 से अधिक लोगों ने धान बेचने के लिए नंबर लगाया। जिला विपणन अधिकारी सौरभ कुमार यादव ने बताया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए इन नम्बर के अतिरिक्त खाद्य विभाग के टोल फ्री नम्बर 18001800150 पर या कंट्रोल रूम नंबर 05412-260117 पर संपर्क किया जा सकता है। खरीद की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।