{"_id":"65a8317cf95d7355310e3d54","slug":"somewhere-the-structure-was-ready-and-somewhere-the-toilet-was-lying-idle-without-a-seat-chandauli-news-c-189-1-svns1010-9070-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कहीं ढांचा किया तैयार तो कहीं बिना सीट के बेकार पड़े शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कहीं ढांचा किया तैयार तो कहीं बिना सीट के बेकार पड़े शौचालय
विज्ञापन
धीना। बरहनी विकास खंड के गांवों में स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय तो बनाए गए हैं। ज्यादातर के ढांचे तैयार कर उसे छोड़ दिया गया है। कई शौचालयों में सीट नहीं तो कई में दरवाजे ही नहीं है। जबकि सबसे पैसे मिल चुके हैं। अभी भी गांव के लोग खेतों में शौच के लिए जा रहे हैं। इससे फैली गंदगी स्वच्छता अभियान को मुंह चिढा रहे हैं।
गांवों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए शासन की ओर घरों में शौचालयों का निर्माण कराया गया है। शौचालयों के निर्माण के लिए दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई थी। कागज पर शौचालयों का निर्माण भी पूरा हो चुका है। गांवों को स्वच्छ घोषित भी कर दिया गया है। दूसरी तरफ अधिकतर घरों में सिर्फ शौचालय का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। अधिकर शैचालय ऐसे हैं जिसमें बैठने के लिए सीट भी नहीं लगाई गई है। बरहनी विकास खंड के ग्राम पंचायत खझरा में सौ से अधिक शौचालय बनाए गए हैें। इसमें अधिकतर शौचालय बेकार हो गए हैं। बेरी कला निवासिनी मुन्नी देवी ने ने बताया कि कहा कि घर में शौचालय बनाया गया है लेकिन, सिर्फ ढांचा बना है। प्रधान और सेक्रेटरी ने शौचालय बनवाया था। इसी गांव की रेशमा देवी और इंद्रावती आदि ने बताया कि शौचालय के नाम पर हम लोगों के साथ धोखा किया गया है।
शौचालय निर्माण के लिए पूरे पैसे लाभार्थियों को दिया जा चुका है। अगर निर्माण में लापरवाही हुई है तो ब्लॉक के जेई के साथ टीम गठित करके जांच कराई जाएगी।-राजेश नायक, बीडीओ, बरहनी