{"_id":"6176ec712a77950e37265872","slug":"some-coaches-of-13-pairs-of-special-trains-will-be-unreserved-chandauli-news-vns619244955","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुछ डिब्बे होंगे अनारक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुछ डिब्बे होंगे अनारक्षित
विज्ञापन
लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को रिजर्वेशन नहीं मिलने पर अब यात्रा करने में दिक्कत नहीं होगी। पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुछ डिब्बों को रेलवे ने अनारक्षित कर दिया है। ऐसे में यात्री सीधे टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। अभी तक अनारक्षित डिब्बों को रिजर्व डिब्बों क रूप में चलाया जा रहा था।
संक्रमण के चलते 23 मार्च 2020 से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। बाद में ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया लेकिन स्पेशल ट्रेनों के साधारण श्रेणी के डिब्बों को सेकेंड सीटिंग के नाम से आरक्षित कर दिया गया। इससे यात्री बिना आरक्षण के जनरल बोगी में भी सवार नहीं हो पा रहे थे। संक्रमण का प्रभाव कम होने पर अब धीरे धीरे रेलवे ने सेकेंड सीटिंग कोच को अनारक्षित करना शुरू कर दिया है। पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 13 जोड़ी ट्रेनों के कुछ कोच अनारक्षित कर दिए गए हैं।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सहरसा पटना राज्यरानी स्पेशल के तीन कोच, सहरसा पाटलिपुत्र स्पेशल के चार कोच, जयनगर-दानापुर स्पेशल के तीन कोच, सहरसा-राजेंद्र नगर स्पेशल में तीन कोच, राजगीर-दानापुर स्पेशल में चार कोच, पटना-भभुआ रोड स्पेशल में चार कोच, धनबाद-डेहरी ऑन सोन स्पेशल ट्रेन में चार कोच, धनबाद-पटना स्पेशल में तीन कोच, पटना-बरकाकाना स्पेशल में चार कोच, पटना-सिंगरौली स्पेशल में चार कोच, जयनगर-पटना स्पेशल में तीन कोच, धनबाद-पटना-धनबाद इंटरसिटी स्पेशल में तीन कोच अनारक्षित होंगे।