फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Soldier postpones marriage to do duty

सिपाही ने ड्यूटी करने के लिए टाल दी शादी

Tue, 05 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Soldier postpones marriage to do duty
सकलडीहा। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। कई लोगों की ड्यूटी भी लगाई गई है। कई ऐसे भी हैं कि फर्ज के आगे जीवन की महत्वपूर्ण खुशियों को भी लोग टाल दे रहे हैं। ऐेसा एक मामला जनपद में भी प्रकाश में आया है। जहां चंदौली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दशरथ साहू ने भी अपना विवाह संक्रमण काल के दौरान लगी ड्यूटी को निभाने के लिए टाल दिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के मानपुर जसरा गांव निवासी दशरथ साहू चंदौली पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात हैं और पैंथर दस्ते में ड्यूटी कर रहे हैं। दशरथ की शादी प्रयागराज जिले के नेवढ़िया उरूवा गांव में तय हुई है। 11 मई को तिलक और 17 मई को शादी है। इस संक्रमण काल में फोर्स की लगातार जरूरत है। ऐसे में दशरथ ने ड्यूटी के महत्व को समझते हुए अपने विवाह को टाल दिया है। सिपाही ने कहा कि विवाह जीवन का महत्वपूर्ण कर्म है लेकिन उससे पहले उसकी ड्यूटी है। कहा कि खासतौर तौर ऐसे समय में जब देश परेशानी से जूझ रहा हो और उस वक्त शादी करना उचित नहीं है। संक्रमण के समाप्त होने के बाद जब स्थिति सामान्य होगी तब वह अपना विवाह करेंगे। उसने कहा कि लोग घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करें और सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed