फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   So much cash was found in bag of rail passenger at pddu junction by grp and rpf

PDDU Nagar: रेल यात्री के पिट्ठू बैग में मिला इतना कैश कि पुलिस की आंखें फटी रह गईं, बनारस से जा रहा था कोलकता

Fri, 09 Jun 2023 06:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Jun 2023 06:17 PM IST
सार

पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम को बड़ी कामयाबी मिली। प्लेटफॉर्म पर चेकिंग के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया। उसके पास से 43.45  लाख की नकदी बरामद हुई। उक्त युवक इतनी भारी रकम के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सका।

विज्ञापन
So much cash was found in bag of rail passenger at pddu junction by grp and rpf
पीडीडीयू जंक्शन पर 43.45 लाख रुपये के साथ एक धराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने पश्चिम बंगाल निवासी युवक के पिट्ठू बैग से इतना कैश बरामद किया कि पुलिस की आंखें फटी रह गईं। बैग में 43.45 लाख रुपये थे। ट्रेन में चढ़ने से पहले गुरुवार को युवक को पकड़ा गया। इतनी बड़ी रकम मिलने की सूचना आयकर विभाग को दी गई।

विज्ञापन


बरामद रुपये और आरोपी को जीआरपी ने आयकर विभाग की टीम के हवाले कर दिया। युवक रुपये लेकर वाराणसी से कोलकाता जा रहा था। शुक्रवार को जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर नियमित गश्त की जा रही है।

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था युवक

गुरुवार सुबह जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। सुबह साढ़े पांच बजे टीम प्लेटफार्म संख्या एक और दो के फुटओवर ब्रिज के सीढियों के पास पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। उसे पकड़ कर उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो रुपयों की गड्डी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मेरा स्वास्थ्य खराब...मुझे जेल में मेवा और मिनरल वाटर मिले, बाहुबली विधायक रमाकांत की कोर्ट से गुहार

उसे पकड़ कर कोतवाली में लाकर जब रुपयों की गिनती की गई तो 43 लाख 45 हजार रुपये बरामद हुए। उक्त युवक इतनी भारी रकम के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बुधन दोलाई निवासी नरायनपुर महाराजपुर थाना घटाल, पश्चिमी मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल बताया। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि बुधन दोलाई सोने-चांदी के आभूषण का कारीगर है। इसी का पैसा वाराणसी से लेकर वह जा रहा था।

बताया कि इसकी सूचना वाराणसी आयकर विभाग को दी गई लेकिन गुरुवार को टीम बाहर गई थी। शुक्रवार को टीम के आने पर बरामद रुपये और आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी। इससे पहले 25 मई को भी 53.68 लाख रुपये के साथ एक युवक को पकड़ा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed