फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Snake were worshiped

घर-घर पूजे गए नागदेवता

Mon, 08 Aug 2016 01:39 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 08 Aug 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
जिले में नाग पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर घर-घर में नाग देवता को दूध लावा चढ़ाकर पूजा अर्चना  की गई। शिव की अर्चना के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। लोगों के जयकारे मंदिरों में गूंजते रहे। आज के दिन सपेरों ने नगर में घूम घूम कर नाग के दर्शन कराए और बदले में पैसे लिए।
विज्ञापन

सावन में भगवान शिव के साथ उनके गले के हार बने सर्प की पूजा की विशेष महिमा बताई जाती है। मान्यता है कि शुल्क पक्ष की पंचमी तिथि को नाग देव की पूजा करने से सर्पदंश का भय समाप्त होता है। यही नहीं घर में सौभाग्य का वास होता है। लोगों के घरों में सुबह से ही पूजन अर्चन की तैयारी शुरू हो गई। साफ सफाई के बाद छोटे गुरु और बड़े गुरु के चित्र को लोगों ने दरवाजे पर चिपकाया और इसके बाद विधि विधान से पूजन किया गया। लोगों ने नागदेव से सौभाग्य और मृत्यु का भय समाप्त करने की प्रार्थना की। घरों में इस उपलक्ष्य में विविध प्रकार के पकवान बनाए गए थे। शिव मंदिरों में भी भक्तों ने पहुंच कर नाग सहित भगवान शिव को भोग लगाया। सुबह से ही लोगों के मंदिरों में आने का सिलसिला शुरू हो गया था। यह देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

नगर की नई बस्ती, कैलाशपुरी, शाहकुटी, पराहुपुर, काली महाल, चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, मानसनगर, डीजल कालोनी, हापड़ कालोनी में शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। अनेक स्थानों पर लोगों ने पेड़ के कोटर, सर्प के बिल के पास भी दूध रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपेरे भी पिटारे में बंद सर्प लेकर जगह जगह घूमते रहे और लोगों को दर्शन कराया। धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के गावों में शिव  मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिए लोग आते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed