फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Smugglers absconding leaving car, 25 boxes of English liquor recovered

कार छोड़ तस्कर फरार, अंदर रखी मिली 25 पेटी अंग्रेजी शराब

Mon, 07 Nov 2022 07:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Smugglers absconding leaving car, 25 boxes of English liquor recovered
सैयदराजा। सैयदराजा पुलिस रविवार देर रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो कारों में सवार तस्कर पुलिस को देखकर सड़क पर ही अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। दोनों कार से 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। जिले में प्रशासन के तमाम सख्ती के बाद भी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन पशु तस्कर और अवैध शराब सीमा पार जाने का मामला सामने आ रहा है। वजह बिहार राज्य में शराब बंद है। लेकिन शराब माफिया चंदौली की सीमा से बिहार में शराब की तस्करी करते हैं। इसको लेकर चंदौली पुलिस काफी सतर्क है। बिहार की सीमा से सटी सैयदराजा पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चलाकर बिहार जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है। रविवार की देर रात भी सैयदराजा पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान अलग-अलग समय पर दो कार सवार तस्कर अपने वाहन सड़क पर खड़े कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। सैयदराजा पुलिस ने दोनों कारों से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही लाखों रुपये कीमत की 25 पेटी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि बिहार में शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की रात नौबतपुर पुलिस पिकेट और भतीजा मोड़ के पास से लग्जरी वाहनों से क्रमश: 16 पेटी और नौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। अंधेरे का लाभ उठाकर शराब तस्कर फरार हो गए। पकड़े गए शराब की क़ीमत लाखों रुपये आंकी गयी है। शराब और वाहन को कब्जे में लिया गया है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed