{"_id":"6a6a5c37f731e9e0e80669bd","slug":"smuggler-arrested-with-heroin-worth-31-lakh-chandauli-news-c-189-1-svns1013-152198-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 31 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 31 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहनिया। स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को 155.75 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन और बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
मोहनिया थाने की पुलिस को बुधवार की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति हेरोइन लेकर पटना मोड़ से उघहनी डीह जाने वाली सड़क की ओर आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने हनुमान मंदिर के पास जांच अभियान शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस ने एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 155.75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र कुमार निवासी बरेज, थाना मोहनियां, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मोहनियां एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ के प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत करीब 31 लाख रुपये है। पुलिस तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। संवाद