फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Slogans in protest of privatization

निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों ने की नारेबाजी

Sun, 13 Sep 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Slogans in protest of privatization
पीडीडीयू नगर। रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में चल रहे विरोध प्रदर्शन सप्ताह के तहत शनिवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के बैनरतले रेलकर्मियों ने टीआरएस शेड में प्रदर्शन किया। इस दौरान डीए पर लगी रोक हटाने,एलडीसीई को सभी विभागों में शामलि करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए आयोजित प्रदर्शन में यूनियन के मंडल संयोजक संतोष गोंड ने कहा कि रेलवे ने कर्मियों के महंगाई भत्ते को रोक दिया है। यह रोक असंवैधानिक निर्णय है। इसे हर हाल में सरकार को वापस लेना होगा। राकेश राणा ने कहा कि भारत सरकार केसाथ रेलवे के अधिकारियों का रवैया कर्मचारियों के विरोधी है। अनिल कुमार ने कहा कि सरकार को 30 वर्ष की सेवा अथवा 55 वर्ष की आयु के निर्णय को वापस लेना होगा। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि टीआरएस शेड में कर्मचारियों की संख्या लगातार कम हो रही है। संचालन करते हुए स्वामीनाथ यादव ने कहा कि शेड में कर्मचारियों की संख्या यार्ड रिश्क के अनुसार किया जाए, अन्यथा रेलकर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर मंडल सचिव शिव कुमार सिंह, पवन कुमार, लक्ष्मीकांत, किशोर कुमार, आरसी सिंह, सतीश कुमार, मुन्ना विश्वकर्मा रहे। अध्यक्षता आरपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेेशन और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर रेलवे की 50/55 वर्ष की आयु अथवा 30 वर्ष की सेवा के आधार पर मनमाने तरीके से पुनरीक्षण करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में जनजागरण सप्ताह की शुरूआत 14 सितंबर से की जाएगी। ईसीआरकेयू प्लांट डिपो शाखा की प्लांट डिपो कारखाना परिसर में हुई बैठक में सप्ताह के कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बताया गया कि जनजागरण सप्ताह के तहत 14 सितंबर को शाखा कार्यालय में युवा, महिला डेलीगेट और कार्यसमिति की बैठक में बुलाया जाएगाऔर आंदोलन किया जाएगा। 15 को भोजनावकाश में सभा का आयोजन, 16 को छात्र, युवा बेरोजगार, यात्रियों, रेल उपभोक्ताओं के साथ वेबिनार के माध्यम से परिचर्चा की जाएगी। 17 को प्लांट डिपो में साइकिल/बाइक रैली निकाली जाएगी, वहीं 18 को मशाल जुलूस निकाला जाएगा जबकि 19 सितंबर को काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर बीबी पासवान, एसपी सिंह, शंकर प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार, मोहन राम, बीबी सिंह, संजय कुमार, प्रभात कुमार, संजय कुमार शर्मा, दयाशंकर सिंह, कृष्णा शाह, जीत बहादुर थापा, मुकेश पासवान, संतोष कुमार, ऋषिकेश यादव, सुनील कुमार, सुधीर कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed