{"_id":"69275704d92e29175a08c544","slug":"six-people-beat-chhotu-to-death-with-sticks-over-a-dispute-regarding-parking-his-bike-chandauli-news-c-189-1-svns1012-139809-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बाइक किनारे करने के विवाद में छह लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर की थी छोटू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बाइक किनारे करने के विवाद में छह लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर की थी छोटू की हत्या
विज्ञापन
सैयदराजा। क्षेत्र के सोगाई काजीपुर रोड स्थित शराब के ठेके के पास रविवार की रात युवक की पीट-पीट कर हुई हत्या के मामले का खुलासा सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बुधवार को सैयदराजा थाने में किया। बताया कि बाइक किनारे करने के विवाद में पूरी योजना के साथ छह लोगों ने छोटू की लाठी-डंडे और बोतल से पीटकर हत्या की थी। चखना विक्रेता ने छोटू का लोकेशन आरोपियों को बताया था। हत्या से पूर्व सभी ने खूब शराब भी पी थी। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो की तलाश की जा रही है।
सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के काजीपुर के समीप सोगाई गांव निवासी रामबली के पुत्र पीयूष उर्फ छोटू सिंह (21) अपने भाई विनायक साथ 23 नवंबर की शाम बगही कुंभापुर ओवरब्रिज के पास बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक साइड करने के लिए काजीपुर निवासी विनय और उसके भाई से दोनों का विवाद हो गया। छोटू और उसके भाई विनायक ने विनय और उसके भाई की पिटाई भी कर दी। इसके बाद विनय बदला लेने की योजना बनाया। उसने अपने छह मित्रों को इसके लिए तैयार किया और काजीपुर में शराब दुकान के पास चखना विक्रेता दिलीप से छोटू को लोकेशन देने को कहा। इसके बाद सभी मित्रों ने खूब शराब और बीयर पिया। रात 11:30 बजे जब छोटू अपने भाई के साथ शराब की दुकान के पास पहुंचा तो चखना विक्रेता ने विनय को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे छह लोगों ने लाठी-डंडे और शराब की बोतल से पीटकर छोटू की हत्या कर दी।
सीओ देवेंद्र ने बताया कि मामले में रामबली सिंह ने बेटे की पीट पीट कर हत्या करने से संबंधित तहरीर दी थी जिसपर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई। थाने के प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में टीम ने जांच के दौरान आरोपी सोगाई गांव निवासी दिलीप को काजीपुर स्थित शराब ठेका के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही और वीडियो फुटेज के आधार पर इसी थाना के अमित कुमार और मनीष कुमार, विमलेश कुमार और विजय निवासी ग्राम मकरानपुर को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ियों से एक बांस की लाठी, शीशी बोतल के टूटे कांच को भी बरामद किया गया। दो लोग फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। पांच आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।