फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six pairs of special trains will run for the convenience of passengers

यात्रियों की सुविधा के लिए 14 से चलेंगी आठ स्पेशल ट्रेनें

Fri, 13 Nov 2020 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Six pairs of special trains will run for the convenience of passengers
पीडीडीयू नगर। छठ पूजा भीड़ को देखते हुए रेलवे14 नवंबर से छह जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसमें नौ ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गुवाहाटी- मंडुआडीह पूजा स्पेशल 14 नवंबर की शाम छह बजे गुवाहाटी से मंडुआडीह के लिए खुलेगी। यह ट्रेन न्यू जलपाईगु़ड़ी, हसनपुर रोड, छपरा के रास्ते चलेगी। सिलचर-कानपुर सेंट्रल पूजा स्पेशल भी 14 को रात 10 बजे सिलचर से खुलकर गुवाहाटी, न्यू जलपाईगु़ड़ी, बरौनी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं डिब्रूगढ़- प्रयागराज पूजा स्पेशल ट्रेन 14 को दोपहर 12 बजे डिबूगढ़ से खुलकर गुवाहाटी, न्यू जलपाईगु़ड़ी, बरौनी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते प्रयागराज पहुंचेगी। न्यू तिनसुकिया -नागपुर पूजा स्पेशल 14 की शाम छह बजे न्यू तिनसुकिया़ से गुवाहाटी, न्यू जलपाईगु़ड़ी, हसनपुर रोड, मुजफ्फरपुर, दानापुर के रास्ते नागपुर पहुंचेगी। इस्लामपुर-नई दिल्ली - इस्लामपुर पूजा स्पेशल ट्रेन डाउन में 13, 15 एवं 16 नवंबर को रात आठ बजे नई दिल्ली से खुलेगी। वहीं अप में यह ट्रेन 14, 16 एवं 17 नवंबर की शाम साढ़े तीन बजे नई दिल्ली के लिए खुलेगी। यह ट्रेन का प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, दानापुर के रास्ते चलेगी। इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल -सीतामढ़ी- आनंदविहार टर्मिनल पूजा स्पेशल मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर के रास्ते चलेगी। 15 नवंबर की रात पौने 12 बजे आनंद विहार से खुलेगी जबकि 16 नवंबर की रात पौने 12 बजे सीतामढ़ी से आनंदविहार टर्मिनल के लिए खुलेगी। इसी तरह आनंदविहार टर्मिनल - भागलपुर-आनंदविहार टर्मिनल पूजा स्पेशल आनंद विहार से 13 और 17 नवंबर की रात 11 बजकर 55 मिनट पर खुलेगी। वही भागलपुर से 15 और 19 नवंबर की रात 12 बजकर बीस मिनट पर खुलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पटना, किउल के रास्ते चलेगी। वहीं नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली पूजा स्पेशल नई दिल्ली से 13 नवंबर की रात नौ बजे पटना के लिए खुलेगी। वहीं पटना से यह ट्रेन 14 नवंबर की रात 11 बजे खुलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी, बरेली के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी। ये सभी स्पेशल ट्रेनें पुरी तरह आरक्षित हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed