फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six km long jams on the highway

राजमार्ग पर छह किमी लंबा जाम

Tue, 19 Jan 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 19 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Six km long jams on the highway
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की भोर में तीन बजे औरैया,
विज्ञापन
भदखरी और अमड़ा गांव के समीप बालू लदे नौ ट्रकों के फंसने से मार्ग पर अमड़ा से लेकर चिरकुटईदाई मंदिर जेवरियाबाद तक छह किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया।

पांच घंटे बाद सुबह आठ बजे ट्रकों को हटाकर किसी तरह एक तरफ से आवागमन शुरू हुआ। इसके बाद जाम में फंसे चालकों व अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।


बिहार के डेहरी अनसोन से बालू लादकर गाजीपुर की ओर जा रहे ट्रक का गुल्ला अमड़ा गांव के समीप पुलिया के पास गड्ढे में टूट गया।

इसी दौरान बगल से निकलने का प्रयास कर रहे बालू लदे दूसरे ट्रक की कमानी पहले ट्रक के ठीक बगल में टूट गई। वहीं बगल से निकलने का प्रयास कर रहा तीसरा ट्रक गड्ढे में फंस गया।

इसके अलावा भदखरी गांव के समीप पुलिया के पास उसी दशा में तीन ट्रकों के फंसने और औरैया गांव के पास भी गड्ढे में दो ट्रकों का गुल्ला टूटने और एक ट्रक के गड्ढे में फंसने से अमड़ा से लेकर जेवरियाबाद तक मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। इससे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।

अमड़ा गांव से जेवरियाबाद तक मार्ग पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल को गया है। जमानियां और गाजीपुर की ओर जाने के कोई अन्य मार्ग न होने के चलते वाहन चालकों को इधर से गुजरना पड़ता है। इस पर गड्ढों में फंसकर ट्रकों के गुल्ले और कमानी टूटना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed