फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six infected people killed, 76 new ones infected, 334 healthy

छह संक्रमितों की हुई मौत, 76 मिले नए संक्रमित, 334 हुए स्वस्थ

Tue, 11 May 2021 06:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Six infected people killed, 76 new ones infected, 334 healthy
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। मंगलवार को 76 नए संक्रमित मिले, जबकि 334 संक्रमित स्वस्थ हुए। वहीं इलाज के दौरान छह संक्रमितों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। नए मिल रहे संक्रमितों से ठीक होने वालों की संख्या अधिक हो रही है। मंगलवार को 76 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 334 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में एक्टिव केस की संख्या भी लगातार कम हो रही है। आज एक्टिव केस की संख्या घटकर 1765 रह गई है। हालांकि जिले में मृतकों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। आज भी छह संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 240 हो गई है। मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक बालक, एक बालिका, 26 महिला और 48 पुरूष संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में बरहनी ब्लाक से एक और नगरीय क्षेत्र के तीन, चहनिया के 08, चकिया ब्लाक केे 19 और नगरीय क्षेत्र के एक, चंदौली ब्लाक केे 10 व नगरीय क्षेत्र के तीन, धानापुर ब्लाक के तीन, नियामताबाद ब्लाक के आठ, पीडीडीयू नगर के 10, सकलडीहा ब्लाक के आठ और शहाबगंज ब्लाक के एक रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोरोना जांच के लिए कुल 1677 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज 334 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15224 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 1765 है जबकि 13219 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed