{"_id":"576aed5f4f1c1bef58b481ce","slug":"six-hours-lights-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे गुल रही शहर की बत्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे गुल रही शहर की बत्ती
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
तार को बदलते विद्युतकर्मी।
चंदासी विद्युत उपकेंद्र से मुुगलसराय नगर और अलीनगर को बिजली आपूर्ति लाइन पर बुधवार की सुबह दस बजे सूखा यूकेलिप्टस का पेड़ टूट कर गिर पड़ा। इससे हाईटेंशन तार के साथ घरेलु आपूर्ति लाइन का तार टूट गया।यह संयोग ही था कि इस घटना में सड़क पर कोई आाहत नहीं हुआ। तारों के टूटने से पूरे मुगलसराय की बिजली गुल हो गई। करीब छह घंटे के प्रयास के बाद तारों को जोड़ा गया और बिजली आपूर्ति बहाल हो पायी।
चंदासी विद्युत उपकेंद्र से 11 हजार वोल्ट के तार से अलीनगर फीडर को बिजली आपूर्ति होती है। इस तार के साथ ही उपकेंद्र से अन्य फीडरों से नगर में बिजली आपूर्ति होती है। जीटी रोड के किनारे जगह जगह सूखे हुए यूकेलिप्टस के पेड़ हैं। इसे वन विभाग और पीडब्लूडी विभाग की लापरवाही से हटाया नहीं जा सका है। बुधवार को हुई मानसून की पहली बारिश की वजह से जमीन गिली हुई और मुगलसराय के दामोदरदास पोखरा के समीप सड़क के किनारे का विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ उखड़ कर तार पर गिर गया। बारिश के कारण आवागमन कम था और कोई दुर्घटना नहीं हुई। इससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पाकर बिजली विभाग के कर्मियों अधिकारियों की टीम ने काफी प्रयास कर टूटे तार को हटाया और नया तार जोड़ा। छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।