फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six deep freezers of the postmortem house are out of order since last 15 days, relatives are buying ice slabs to keep the dead bodies safe

Chandauli News: पोस्टमार्टम हाउस के छह डीप फ्रीजर 15 दिन से खराब, शव सुरक्षित रखने के लिए बर्फ की सिल्ली खरीदकर ला रहे परिजन

Thu, 01 May 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Six deep freezers of the postmortem house are out of order since last 15 days, relatives are buying ice slabs to keep the dead bodies safe
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए गए पोस्टमार्टम हाउस को भले अत्याधुनिक और हाईटेक बनाने का दावा किया जा रहा हो, परंतु हकीकत यह है कि 15 दिन से यहां लगे छह डीप फ्रीजर ही खराब पड़े हैं। इसकी वजह से जिन लोगों के शव यहां रखे जा रहे हैं, उनके परिजनों से बर्फ की सिल्ली बाहर से खरीदकर मंगवाई जा रही है और उस बर्फ के सहारे शव रखे जा रहे हैं। बर्फ की सिल्ली भी काम नहीं आ रही है। इससे शवों से दुर्गंध भी आ रही है।
विज्ञापन



पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाउस की हालत बेहद खराब है। यहां शव को सुरक्षित रखने के लिए छह डीप फ्रीजर लगाए गए हैं, लेकिन 15 दिन से सभी खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में लोगों को अपनों के शव को सुरक्षित रखने के लिए खुद ही बर्फ खरीदकर लानी पड़ रही है। मंगलवार की रात एक वीडियो सामने आया, जिसमें शव को सुरक्षित रखने के लिए बड़ी बर्फ की सिल्ली लाते हुए लोग दिखाई दिए। सोनभद्र में जय सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनन्हें अलीनगर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जय सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन डीप फ्रीजर खराब होने के कारण परिजनों से बर्फ का सिल्ली खरीदवाकर मंगवाई गई। इसके बाद पूरी रात शव को बर्फ की सिल्ली में ही रखा गया। बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार एक तरफ हर पोस्टमार्टम हाउस को हाईटेक बनाने के लिए लगातार कवायद कर रही है, उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसके प्रति उदासीन बने हुए हैं। पोस्टमार्टम हाउस में प्रतिदिन तीन-चार शव आते हैं, जबकि यहां 15 दिन से डीप फ्रीजर खराब पड़े हुए हैं। इसकी वजह से शव सड़ रहे हैं और उनमें से महक आ रही है। ऐसे में अगर किसी को मृतक के शव को सुरक्षित रखना है तो उन्हें मजबूरन बाहर से बर्फ खरीद कर शव को सुरक्षित रखवाना पड़ रहा है। पोस्टमार्टम हाउस में आए मृतक के परिजन बबलू मिश्रा धर्मवीर और फूल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर खराब होने से शव सड़ रहे हैं और उनसे दुर्गंध आ रही है। उन्होंने कहा कि डीप फ्रीजर अविलंब बनवाया जाना चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य महकमा को वैकल्पिक व्यवस्था भी करनी चाहिए, ताकि मृतक के परिजनों को आर्थिक क्षति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बरामदे में फर्श के नाम पर केवल ईंट बिछाकर छोड़ दिया गया है। कोई भी शव आने पर स्ट्रेचर के पहिए इन ईंटों के बीच में फंस जाते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ठेकेदार को फर्श बनाने का ठेका मिला था, लेकिन वह महज ईंट बिछाकर ही चला गया। अक्सर स्ट्रेचर के पहिए इसमें फंस जाते हैं। सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय का कहना है कि पं. कमलापति त्रिपाठी सयुंक्त जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाउस का डीप फ्रीजर खराब होने का मामला संज्ञान में है। पहले भी खराब हुआ था। उसकी मरम्मत कराकर चालू करवाया गया था। दोबारा बिगड़ने पर भी मैकेनिक भेजा गया। तमाम प्रयास के बाद भी सही नहीं हो सका। शासन को पत्र लिखकर डिमांड भेजी गई है। तत्काल वहां दो एसी लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed