फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six arrested including husband and wife with jewelery worth six and a half lakhs

साढे छह लाख के गहने के साथ पति-पत्नी सहित छह गिरफ्तार

Sun, 02 Oct 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Six arrested including husband and wife with jewelery worth six and a half lakhs
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेन से यात्रियों को अचेत कर सामान लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पति पत्नी सहित छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। चोर गिरोह के सदस्यों से सात लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात, नकदी और मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सीओ जीआरपी वाराणसी सुनील कुमार सिंह ने वाराणसी और पीडीडीयू जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम गठित की थी। संयुक्त टीम में शामिल जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार मिश्र, आरपीफ निरीक्षक संजीव कुमार आदि शनिवार की भोर में स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच भोर में साढ़े चार बजे पीडीडीयू जंक्शन के यार्ड में जीटीआर ब्रिज के नीचे कुछ संदिग्ध लोग दिखे। उन्हें पकड़ कर जांच पड़ताल की गई तो उनके पास से मोबाइल और गहने आदि बरामद हुए। पूछताछ करने पर सभी ने अपना नाम क्रमश: महेश डोम निवासी राम मंदिर, नारायण डोम निवासी मानस नगर तालाब गैस गोदाम के पास झोपड़पट्टी, साजन डोम निवासी कालीमहाल बताया। इनके पास से दो सोने की बाली, दो सोने की चेन, सोने की दो अंगूठी, दो मंगलसूत्र का लाकेट, सोने के कान की बाली, चांदी की पांच जोड़ी पायल, 15 सौ रुपये नकद, चोरी की दो मोबाइल आदि बरामद हुए। बरामद माल की कीमत साढ़े छह लाख रुपये आंकी गई।
विज्ञापन

सुबह पौने आठ बजे प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पश्चिमी छोर पर स्टेशन नाम पट्टिका के पास से तीन संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गई। इनके पास से चोरी की तीन मोबाइल बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि पकड़ी गई महिलाओं में साजन डोम की पत्नी अंजली और महेश डोम की पत्नी अनिता के साथ तीसरी सोनी है। पति के चुराए गए जेवरात और मोबाइल को महिलाएं ठिकाने लगाती थीं। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महेश डोम पर पीडीडीयू जीआरपी में 14 और कैंट जीआरपी में दो केस है। इसी तरह नरायन डोम पर पीडीडीयू जीआरपी में सात और कानपुर में एक मुकदमा दर्ज है। साजन डोम पर पीडीडीयू जीआरपी में तीन मुकदमे दर्ज हैं। तीनों की लंबे समय से तालश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने यात्रियों के गुम हुए 61 मोबाइल को खोज निकाला। शनिवार को जीआरपी कोतवाली में यात्रियों को बुलाकर उनके मोबाइल वापस किए गए। बरामद मोबाइल की कीमत 16 लाख रुपये है।

जीआरपी के हेड कांस्टेबल अनिल तिवारी और हरिमोहन ने कुल 61 चोरी के मोबाइल खोज निकाला। इसके बाद मोबाइल धारक को फोन कर इसकी जानकारी गई। शनिवार को मोबाइल धारकों के आने पर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने 61 मोबाइल वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed