फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six accused of robbery from businessman arrested

व्यापारी से साढ़े तीन लाख लूटने वाले छह लुटेरे गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Six accused of robbery from businessman arrested
मोहनिया। कैमूर थाने की पुलिस ने रविवार को विगत तीन जुलाई को कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के रतनपुरवा गांव में व्यवसायी से चांदी का सिक्का बेचने के नाम पर लूट की घटना का पर्दाफाश किया। मामले में पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से 19 हजार रुपए नकद, चोरी की बाइक सहित लूटे गए 10 मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधी चांद थाना क्षेत्र के रतनपुरवा गांव के हैं। पुलिस फरार अपराधियों की खोज में छापेमारी कर रही है। यह जानकारी कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद ने दी है।
विज्ञापन

बताया कि तीन जुलाई को बक्सर के एक सराफा व्यवसायी को चांद थाना क्षेत्र के रतनपुरवा गांव में कुछ लोगों द्वारा 80 किलो पुराने चांदी के सिक्के मिलने का झांसा दिया गया। सिक्के खरीदने के लिए व्यवसायी से पिछले एक महीने से लुटेरे संपर्क कर रहे थे। उनकी बातों में आकर जब व्यवसाई साढे तीन लाख रुपये लेकर सिक्के खरीदने पहुंचा तो लुटेरे उसे पहाड़ पर ले गए। वहां असलहा से आतंकित कर लुटेरों ने व्यवसाई से रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बताया कि व्यवसायी की कैमूर थाने में शिकायत करने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर शनिवार को आधा दर्जन लुटेरों को धर दबोचा। वहीं मौका पाकर लुटेरों का सरगना फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी लिए पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed