फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Siren rings 300 times in 10 hours at the station, passengers get shocked

Chandauli News: स्टेशन पर 10 घंटे में 300 बार बजता है सायरन, चौंक जाते हैं यात्री

Sun, 09 Jun 2024 03:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Siren rings 300 times in 10 hours at the station, passengers get shocked
पीडीडीयू नगर। कोरोना काल में पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्रवेश द्वार पर सीसी कैमरे के साथ सायरन लगाया गया था। यह स्टेशन पर प्रवेश करने वाले यात्रियों की तस्वीर कैद करने के साथ तापमान मापता है। सौ डिग्री से अधिक तापमान होने पर सायरन बजने लगता है। भीषण गर्मी में स्टेशन पर पहुंचने वाले हर यात्री का तापमान सौ डिग्री से अधिक होता है और सायरन बजने लगता है। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक दस घंटे में तीन सौ बार सायरन बजता है। हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रतिदिन 20 से 25 हजार यात्री ट्रेनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं। यहां से प्रतिदिन 110 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। चार वर्ष पहले कोरोना के कारण 25 मार्च से देश में लॉक डाउन लगा दिया गया। इस दौरान ट्रेनों का परिचालन भी रोक दिया गया। एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरु हुआ। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों की पूरी जांच के बाद ही निकलने दिया जाता था। रेलवे स्टेशन पर चिकित्सा विभाग की टीम संदिग्ध यात्रियों का तापमान मांपते और उनका सैंपल लेते। भय के माहौल में चिकित्साकर्मी भी संदिग्ध के नजदीक जाने से डरते थे। इसको देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की। इसके तहत विशेष प्रकार के सीसी कैमरा लगाया गया। इसके तहत रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करने वाले यात्री का चेहरा तो रिकार्ड होता ही, शरीर का तापमान चार से पांच मीटर दूर से ही कैमरा माप लेता। यदि शरीर का तापमान 35 फारेनहाइट अथवा 100 डिग्री से अधिक होता था तो अचानक सायरन बजने लगता। इस पर चिकित्सा कर्मी सतर्क हो जाते और यात्री को रोक कर उसे अस्पताल में भर्ती कराते। वर्ष 2022 में कोरोना का प्रभाव समाप्त मान लिया गया और रेलवे स्टेशन पर भी बेरोकटोक आवागमन शुरू हो गया। इसके बाद भी सीसी कैमरा नहीं हटाया गया। ऐसे में विशेष कर गर्मी केे दिन में धूप से स्टेशन पर पहुंचने वाले अधिकतर यात्रियों का तापमान अधिक होता है और यात्री के प्रवेश करते ही सायरन बजने लगता है। इससे पहली पर स्टेशन पर आने वाले यात्री चौक जाते हैं। इस संंबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी सह टेंपरेंचर मापक यंत्र यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed