फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   silk string on the wrists of brothers

भाइयों की कलाई पर सजाई रेशम की डोर, लंबी उम्र की कामना की

Mon, 23 Aug 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
silk string on the wrists of brothers
पीडीडीयू नगर। भाई और बहन के स्नेह बंधन का पर्व रक्षा बंधन पूरे जिले में उल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर रेशम की डोर बांधी। वहीं मुंह मीठा कराया और लंबी उम्र के साथ तरक्की की कामना की। वहीं भाईयों ने भी बहनों पर स्नेह लुटाते हुए उपहार दिए और हर प्रकार से सुरक्षा का वादा किया। सुबह उमस भरी गर्मी के बाद शाम को हुई बारिश ने रक्षा बंधन के पर्व का उत्साह और बढ़ा दिया। जिनकी बहनों की शादी हो चुकी है वे भाईयों घर पहुंची। वहीं जो मायके नहीं आ सकीं, उनके ससुराल पहुंचे भाइयों ने राखी बंधवाई।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ वर्षों से कोरोना वायरस संक्रमण के चलते तमाम बंदिश लगाई गई थी लेकिन कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद बाजार खुल गए हैं। इसको लेकर लोगों में त्योहार के प्रति उत्साह बढ़ गया। रविवार से प्रदेश सरकार ने रविवार को लगने वाला कोरोना कर्फ्यू भी समाप्त कर दिया गया। ऐसे में बाजार में भी चहल पहल रही। सुबह से ही स्नान ध्यान के बाद बहने तैयार हो गई। एक थाल में राखी सजाई, रोरी, अक्षत रखी और घी का दीपक जलाया। सजे धजे भाईयों को रोरी का तिलक लगाया और आरती उतारी। इसके बार हाथ पर रंग बिरंगी राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। भाईयों ने भी स्नेह लुटाते हुए बहनों को उपहार दिए और हमेशा रक्षा का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

भद्रा का संकट न होने की वजह से राखी बंधवाने में कोई अड़चन नहीं आई। जिन बहनों की शादी हो चुकी है, वे मायके पहुंची और भाइयों को राखी बांधी। वहीं दूर बसी बहनों के घर पहुंच कर भाइयों ने कलाई सजवाई और बहनों को यथासंभव उपहार दिए। कंदवा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। बच्चों में भी रक्षाबंधन का उल्लास देखने को मिला। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार इलाके में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नौगढ़ कस्बा के साथ ही सोनवार, तिवारीपुर, मझगावां के चट्टी- चौराहों में भी लोगों की मिठाई की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षा बंधन पर रविवार की सुबह भी मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। जीटी रोड स्थित एक दुकान पर तो भीड़ की वजह से जाम की स्थिति हो गई। वहीं अन्य दुकानों पर भी भीड़ की वजह से लोगों को मिठाई लेने के लिए इंतजार करना पड़ा।
रक्षा बंधन पर बहने राखी बांध कर भाइयों का मुंह मीठा कराती है। इसी वजह से शनिवार से ही मिठाई की दुकानों पर भीड़ जुटने लगी थी। दुकानदारों ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी और हर प्रकार की मिठाइयां सजाई। रविवार की भोर से ही दुकानों पर मिठाई खरीदारों की भीड़ जुटने लगी। नगर के जीटी रोड, धर्मशाला रोड, काली महाल के मिठाई की दुकानों पर भीड़ की वजह से मिठाई खरीदने के लिए मारामारी की स्थिति हो गई। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल पूरी तरह गुम रहा।
चल की ओर से रविवार को जफरपुर पुलिस चौकी पर पहुंच कर पुतिलकर्मियों को राखी बांधी। चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिह ने पुलिस कर्मियों के साथ बहनों क सुरक्षा का वादा किया। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के महामंत्री तेज प्रताप सिंह, एकल विद्यालय फाउंडेशन के जिला प्रभारी अरुण श्रीवास्तव, शिवकुमार, ब्रह्मप्रकाश, अंचल अभियान प्रमुख प्रभु पाल रहे। संवाद
पीडीडीयू नगर। रक्षाबंधन के पर्व पर समाजसेवी डॉ. सरिता मौर्य ने सीओ सकलडीहा रामवीर सिंह और बलुआ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह को राखी बांधी। राखी बांध कर पुलिसकर्मियों को बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।सीओ सकलडीहा ने कहा कि वे ड्यूटी की वजह से घर से दूर हैं। ऐसे में डॉ. सरिता मौर्य ने राखी बांध कर बहन की कमी को पूरा किया है। वहीं थाना प्रभारी बलुआ यूपी सिंह ने राखी बंधवा कर महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया।
पीडीडीयू नगर। रक्षा बंधन के मौके पर नगर में लोको कॉलोनी से यूरोपियन कॉलोनी रेलवे लाइन पार कर आने लगे। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में जवानों ने लोगों को रेलवे लाइन पार करने से रोका। माइक से एनाउंस कर लोगों को समझाया कि यह आम रास्ता नहीं है। लाइन पार करने में खतरा हो सकता है।

चकिया/शिकारगंज। भाई-बहन के अमर प्रेम, त्याग, बलिदान तथा विश्वास का पर्व रक्षाबंधन चकिया नगर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तथा भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर रविवार को सुबह से ही राखी और मिष्ठान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी। इस दौरान ससुराल से आकर बहनों ने भाइयों को राखी बांधी तथा उन्हें मिठाई खिलाई। नगर के साथ ग्रामीण इलाकों शिकारगंज क्षेत्र में भी रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-5000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed