फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sick girl dies during journey

Chandauli News: बीमार युवती की यात्रा के दौरान मौत

Wed, 28 May 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sick girl dies during journey
पीडीडीयू नगर। दिल्ली से कामाख्या जा रही ब्र्रह्मपुत्र मेल में सवार बीमार युवती की मंगलवार को यात्रा के दौरान मौत हो गई। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर जीआरपी ने शव नीचे उतारा।
विज्ञापन

डाउन ब्रह्मपुत्र मेल मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही कोच के यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यात्रियों ने बताया कि कोच में एक युवती का शव हैं। जीआरपी ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया। यात्रा के दौरान मृत युवती के साथ चल रहे कमलेश मौर्य ने बताया कि वे वाराणसी के सेवई मंडी थाना आदमपुर के रहने वाले हैं। बेटी प्रियंका मौर्य (24) की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। उसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। उन्होंने बताया कि बेटी प्रियंका और पत्नी अल्पना के साथ दिल्ली से दवा लेकर ब्रह्मपुत्र मेल से लौट रहे थे। यात्रा के दौरान बेटी की मौत हो गई। जीआरपी पीडीडीयू जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवती के शव को ट्रेन से उतारा गया। बाद में पिता द्वारा मेडिकल रिपोर्ट दिखाने और पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किए जाने पर शव को परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed