फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SI and three constables suspended in BJP leader's beating case

भाजपा नेता के पिटाई मामले में एसआई और तीन सिपाही निलंबित

Fri, 01 Oct 2021 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
SI and three constables suspended in BJP leader's beating case
पीडीडीयू। सैयदराजा थाने में भाजपा नेता विशाल मद्धेशिया के पिटाई मामले में आरोपी एसआई और तीन सिपाहियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। भाजपा नेता की पिटाई के बाद एसआई और सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं एसआई को लाइन हाजिर भी किया गया था। इसी बीच एसआई की शिकायत पर भी भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज हो गया। इसकी शिकायत चंदौली के भाजपा नेताओ ने सीएम तक की। जिसके बाद पुलिस बैकपुट पर आ गई और शुक्रवार को सैयदराजा थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर एसपी अमित कुमार ने एसआई जयप्रकाश यादव और तीन आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा ने एसपी को भेजी अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि मंगलवार की शाम विशाल मद्धेशिया अपने वार्ड के दो व्यक्तियों के मध्य हुए जमीनी विवाद के प्रकरण में थाने पर आए थे। तीनों की आपस में तेज आवाज में बात हो रही थी। उसी दौरान संतरी ड्यूटी पर तैनात आरक्षी कृष्ण कुमार सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई। थाने पर मौजूद उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव, आरक्षी शैलेन्द्र यादव व आरक्षी सत्यलोक चौहान से भी मारपीट हुई। पुलिसकर्मियों का आचरण सर्वथा अनुचित और विभाग की छवि को धूमिल करने वाला है। इनके द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही करने की बजाय अमर्यादित व्यवहार किया गया। थाना प्रभारी के रिपोर्ट के बाद एसपी अमित कुमार ने दारोगा सहित चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं इस प्रकरण की जांच भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed