फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SI and Constable Suspended; Inquiry Initiated Against Six

Chandauli News: एसआई और कांस्टेबल निलंबित, 6 पर जांच बैठाई

Thu, 02 Apr 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
SI and Constable Suspended; Inquiry Initiated Against Six
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

चंदौली में पोस्टिंग के दूसरे दिन ही एसपी आकाश पटेल एक्शन मोड में दिखे।अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए सैयदराजा के एसआई और दुलहीपुर के कांस्टेबल को को निलंबित कर दिया है। जबकि छह अन्य के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।


एसपी आकाश पटेल ने बताया कि मुगलसराय थाना क्षेत्र की दुलहीपुर चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी संतोष यादव को अवैध जुआ व तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप में निलंबित किया गया। वहीं सैयदराजा थाना के उपनिरीक्षक राम प्यारे चौधरी को अपराधियों पर नियंत्रण में लापरवाही, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी में ढिलाई और सूचना देने में देरी के कारण निलंबित किया गया है। इसके अलावा गो-तस्करी के मामलों में हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान गंभीर लापरवाही पाए जाने पर टीएसआई उमाशंकर यादव, मनोज कुमार सिंह सहित छह पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। सभी के विरुद्ध प्रारंभिक जांच शुरु कर दी गई है। एसपी ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed