फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shri Ram's life is a source of inspiration for every person: Dilip Bhardwaj

Chandauli News: श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैः दिलीप भारद्वाज

Mon, 06 Jul 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's life is a source of inspiration for every person: Dilip Bhardwaj
नौगढ़ के जमसोती स्थित महुआ बाबा सेवा आश्रम धाम परिसर कथा सुनती महिलाएं। संवाद
चकिया। नौगढ़ विकास खंड के जमसोती स्थित महुआ बाबा सेवा आश्रम धाम परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन भक्तों ने धर्म और मर्यादा के पालन का संकल्प लिया। इस अवसर पर राम राज्याभिषेक की कथा सुनाई गई।
विज्ञापन

संगीतमय कथा के अंतिम दिन शनिवार को वृंदावन से पधारे कथा व्यास दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने राज्याभिषेक प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग, सत्य, धर्म और मर्यादा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीराम केवल राजा ही नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जिनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। समाज में सुख, शांति और समरसता बनाए रखने के लिए उनके आदर्शों का अनुसरण आवश्यक है। इस अवसर पर श्रीराम के राज्याभिषेक की मनोहारी झांकी भी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, गोबिंद बाबा, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, कैलाश जायसवाल, आरती जायसवाल, सभासद ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed