फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shot the businessman and snatched a bag full of jewelry

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गहनों से भरा बैग छीना

Wed, 27 Apr 2022 07:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Shot the businessman and snatched a bag full of jewelry
मोहनिया। कुदरा थानां क्षेत्र के घटाव गांव के समीप मंगलवार को देर रात बदमाशों ने एक युवा स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर उससे गहनों से भरा बैग छीन लिया। व्यवसायी जबतक कुछ समझ पाता बदमाश वहां से फरार हो गए। व्यवसायी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी रंजीत कुमार पुसौली बाजार में सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात दुकान बंद करने के बाद बाइक से वह गांव घटाव जा रहा था। उसके पास के बैग में गहने थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने समीप आने पर उसपर गोली चला दी। एक गोली उसके दाहिने हाथ के उंगली में व दूसरी बाइक के पेट्राल की टंकी पर जा लगी। गोली लगते ही रंजीत बाइक लेकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने उसका गहनों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले। घायल रंजीत ने मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले आए जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने बताया कि रंजीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed