फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shops on the side of GT Road in the market will not break now

अभी नहीं टूटेंगी बाजार में जीटी रोड के किनारे की दुकानें

Wed, 15 Jun 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shops on the side of GT Road in the market will not break now
पीडीडीयू नगर। स्थानीय बाजार में जीटी रोड के चौड़ीकरण को लेकर आए दिन दुकानों के तोड़े जाने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसका पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन डीपी सिंह ने खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि अभी विभाग की ओर से न तो कोई योजना बनाई गई है और न ही ब्लू प्रिंट आदि तैयार किया गया है। सड़क का चौड़ीकरण तो किया जाना है पर अभी इस संबंध में ठोस निर्णय नहीं हो सका है। उन्होंने नगर के सुभाष पार्क से लेकर पड़ाव चौराहे तक बनने वाले सिक्स लेन सड़क के निर्माण में भी विलंब होने आशंका जताई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद एसडीएम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नगर के बाजार में कई अवैध निर्माण को ढहा दिया गया है। वहीं कई दिनों से जीटी रोड के चौड़ीकरण को लेकर रोड के किनारे बनी दुकानों को तोड़े जाने की खबर भी फैलती रहती है। इन दिनों एकबार फिर सोशल मीडिया पर दुकानों को तोड़े जाने और सड़क के चौड़ीकरण की खबर तेजी से वायरल हो रही है। इससे सड़क के किनारे के दुकानदारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वायरल खबर में बाकयदा एक चित्र भी प्रसारित किया जा रहा है जिसे पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया गया ब्लू प्रिंट बताया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का स्प्ष्ट कहना है कि विभाग की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई है। अभी दुकानों को तोड़ जाने के संबंध में नोटिस भी जारी नहीं हुआ है। नोटिस केवल सुभाष पार्क से लेकर चंदासी तक विभाग की जमीन पर दुकान लगाकर व्यवसाय कर रहे लोगों को ही जारी हुआ है।
विज्ञापन

सूबे में बसपा के शासनकाल में वाराणसी के सारनाथ से बिहार के बोधगया तक फोरलेन बौद्धपथ बनाने की खबर आई थी। उस समय से ही बाजार में जीटी रोड के किनारे की दुकानों को तोड़े जाने की खबर चल रही है। इस दिशा में कुछ हो पाने के पहले ही प्रदेश में बसपा की जगह सपा की सरकार बन गई। उस दौरान सड़क के चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम के निर्देश में बाजार के दुकानों की नाप की गई थी। चर्चा थी कि सड़क के बीच बने डिवाइडर के दोनों ओर सड़क की चौड़ाई 60-60 फीट की जाएगी लेकिन नाप के बाद कुछ हुआ नहीं। अब भाजपा की सरकार बनने के बाद एकबार फिर दुकानों को तोड़े जाने की खबरें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सुभाष पार्क से लेकर पड़ाव चौराहे तक करीब आठ किलोमीटर की सड़क को सिक्स लेन किए जाने की तैयारी भी रुकी पड़ी है। जीटी रोड के गोधना मोड़ से पड़ाव चौराहे तक के करीब 16 किलोमीटर हिस्से को स्टेट हाइवे घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने कहा कि सड़क को सिक्स लेन करने के लिए अभी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कार्य आरंभ किया जाएगा।

बाजार की दुकानों को तोड़े जाने के लिए अभी विभाग की ओर से न तो कोई योजना बनाई गई है और न ही कोई ब्लू प्रिंट जारी किया गया है। वायरल हो रहा ब्लू प्रिंट विभाग का नहीं है। सिक्स लेन सड़क की तैयारी जरूर चल रही है। इसपर शीघ्र कार्य आरंभ हो सकता है। डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed