फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shops of essential commodities will open till 11 o'clock in the day

केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें दिन में 11 बजे तक खुलेंगी

Wed, 12 May 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shops of essential commodities will open till 11 o'clock in the day
चंदौली। आंशिक लॉकडाउन के दौरान दुकानों के खुलने और बंद होने की के समय सारिणी की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है। अफसरों की तरफ से अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया है। हालांकि पुलिस सभी दुकानों को साढ़े दस बजे तक बंद कराने में जुट जा रही है। दूसरी तरफ एडीएम अतुल कुमार ने बताया कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए केवल आवश्यक सेवा किराना, सब्जी, दूध सहित अन्य दुकानदारों को दिन में 11 बजे तक ही दुकान खोलने की अनुमति है। अन्य किसी प्रकार की दुकानें आंशिक लॉकडाउन में नहीं खुलेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे जनपद में आंशिक लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान सड़कों पर बगैर किसी कार्य के टहलने या घूमने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। जबकि आवश्यक चीजों की दुकानों को सुबह सात से 11 बजे तक खोलने का आदेश है। लेकिन इस दौरान दुकानदार को सोशल डिस्टेंस का पालन कराने और ग्राहकों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। वहीं ग्राहक को बगैर मास्क लगाए कोई सामान दुकान से नहीं मिलेगा। लेकिन प्रशासन के द्वारा आवश्यक सेवाओं की श्रेणी वाले दुकानों के खुलने को लेकर काफी उहापोह की स्थिति बनी हुई है। बाजारों और कस्बों में दोपहर 11 बजे तक अधिकांश दुकानों के खुलने तथा भीड़ को देखने के बाद आंशिक लॉकडाउन का खुला मखौल उड़ रहा है। ऐसे में दोपहर 11 बजे तक पुलिस कर्मी कस्बों और बाजारों में भ्रमणकर मेडिकल की दुकानों को छोड़ शेष अन्य दुकानों को बंद करा रहे हैं। जिससे व्यापारी भी काफी नाराज हैं।
विज्ञापन

कोट
आंशिक लॉकडाउन में केवल आवश्यक चीजों की दुकानें खुलेंगी। दुकानों के खुलने और बंद होने के बारें में अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है।
-अतुल कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed