फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shop fire, four lakh items destroyed

दुकान में लगी आग, चार लाख का सामान हुआ नष्ट

Sat, 23 Jan 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shop fire, four lakh items destroyed
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र स्थित एक किराने की दुकान में बृहस्पतिवार की देर रात अचानक से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार आग को बुझाया। इस दौरान दुकान में रखा किनारे का लगभग चार लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस के अनुसार शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। थाना क्षेत्र के सोनभद्र-नौगढ़ मार्ग पर जनकपुर में जयमोहनी पुलिया के पास इरफान की किराने की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम इरफान दुकान बंद कर मिर्जापुर जिला के तकिया गांव स्थित अपने घर चला गया। देर रात अचानक से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुंआ उठता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसपर पुलिस चौकी प्रभारी मझगावां भैरवनाथ ग्रामीणों की मदद से दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद पंप चलाकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तब तक दुकान में रखा आधे से अधिक सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित दुकानदार इरफान ने बताया कि लगभग चार लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed