फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SHO line spot in recovery from trucks

Chandauli News: ट्रकों से वसूली में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Tue, 04 Jul 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
SHO line spot in recovery from trucks
चंदौली। बालू लदे ट्रकों से वसूली प्रकरण में एसपी ने थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है। विवेचना सेल और 112 के प्रभारी संतोष सिंह को उनकी जगह तैनात किया गया है। इस मामले में आरक्षी राजेश सिंह को पहले ही निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले बालू लदे ट्रकों से वसूली से जुड़ा ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें सैयदराजा थाने के सिपाही राजेश सिंह का ट्रकों को छोड़ने के बदले वसूली की बात करता सुना गया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने तीन सिपाहियों को सैयदराजा से हटाकर चकरघट्टा भेज दिया। सीओ सदर की जांच के आधार पर वसूली प्रकरण में मुख्य भूमिका निभाने वाले मुख्य आरक्षी राजेश सिंह को निलंबित कर दिया। सोमवार को सैयदराजा थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया। एसपी ने संतोष सिंह को नया थाना प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि ट्रकों से अवैध वसूली से जुड़े मामले में लापरवाही बरतने पर सैयदराजा थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed