फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sho changed, but no website updates

थानेदार तो बदले लेकिन वेबसाइट अपडेट नहीं

Sun, 17 May 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sho changed, but no website updates
पुलिस वेबसाइट पर अभी भी दिख रही पुराने अधिकारियों की तैनाती। - फोटो : CHANDAULI
थानों पर थानेदार तो बदले लेकिन वेबसाइट नहीं हुई अपडेट
विज्ञापन

लोगों को सूचनाएं लेने में हो रही परेशानी
सचित्र - 11
संवाद न्यूज एजेंसी
सैयदराजा। पुलिस विभाग की ओर से थानेदारों से लेकर अधिकारियों की तैनाती की सूचनाओं को जनसुलभ कराने के लिए वेबसाइट पर अपडेट किया जाता है। जबकि विभागीय बेवसाइट पर चंदौली जिले की सूचनाएं अभी भी अपडेट नहीं हो सकी हैं।
सैयदराजा थाने पर वर्तमान में बतौर प्रभारी संतोष कुमार राय कार्यरत हैं जबकि वेबसाइट पर एसपी सिंह दिखा रहा है। वहीं वर्तमान में सदर क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह के स्थान पर प्रदीप सिंह दर्ज है। बेवसाइट पर जिलेभर के सभी थानों और कोतवाली प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों की सूचनाएं अपडेट नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

जिले को चार सर्किल और 18 थानों में बांटा गया है। वर्तमान में सभी थानेदार और क्षेत्राधिकारी बदल चुके हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस की बेवसाइट पर जिले के थानों और क्षेत्राधिकारियों से जुड़ी सूचनाएं आज भी अपडेट नहीं हो सकी हैं। बेवसाइट के अनुसार आज भी सदर क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, सकलडीहा क्षेत्राधिकारी त्रिपुरारी पांडेय, चकिया क्षेत्राधिकारी राधेश्याम, नौगढ़ क्षेत्राधिकारी नीरज सिंह हैं। जबकि वर्तमान समय में सदर में कुंवर प्रभात सिंह, सकलडीहा में जगत राम कन्नौजिया, चकिया में नीरज सिंह, नौगढ़ में भवनेश चिंकारा क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात हैं। इसी प्रकार जिले के सभी थानों पर भी थानेदार बदले जा चुके हैं लेकिन वेबसाइट पर आज भी पुराने थानेदारों के नाम ही दिखाई दे रहे हैं। इनमें से कई क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों का गैर जनपद तबादला हो चुका है और अनेक के चंदौली जिले में ही थाना क्षेत्र बदला जा चुके हैँ फिर भी वेबसाइट पर पुरानी जानकारी ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed