फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shiva baraat will be removed today on Mahashivratri

महाशिवरात्रि आज, निकलेगी शिव बारात, मेले का आयोजन

Fri, 21 Feb 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shiva baraat will be removed today on Mahashivratri
शिकारगंज के जागेश्वरनाथ स्थित स्वयंभू शिवलिंग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। शिव और शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि आज है। इसके लिए शिवालयों में तैयारी पूरी हो गई है। शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक और पूजन अर्चन के लिए भक्तों का रेला उमड़ेगा। नगर के आरपीएफ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर 24 घंटे के लिए हरिकीर्तन की शुरूआत बृहस्पतिवार को हुई। शुक्रवार को यहां मेला लगेगा। वहीं अन्य शिवालयों पर दिन भर सजावट और साफ सफाई का काम चला। जागेश्वरनाथ धाम और बिलारीडीह शिव मंदिर पर दो दिवसीय मेला लगेगा। वहीं सकलडीहा के बाबा कालेश्वर धाम में तीन दिवसीय मेला लगेगा।
विज्ञापन

नगर के कैलाशपुरी, नई बस्ती, जीटी रोड, धर्मशाला रोड, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर के साथ आरपीएफ कालोनी, मानसनगर, डीजल कालोनी, लोको कालोनी सहित अन्य शिवालयों पर बृहस्पतिवार को साफ सफाई के बाद फूल मालाओं और विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की गई। नगर के आरपीएफ कॉलोनी में विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन की शुरूआत हुई। हरिकीर्तन की समाप्ति के बाद शुक्रवार को दोपहर में शिव बारात निकाली जाएगी। इस मौके पर मंदिर के समीप मेला भी लगेगा। दिन भर दुकानकारों ने मेले के लिए चूल्हा आदि तैयार किया। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार महाशिवरात्रि पर बिलारीडीह स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दो दिवसीय मेला के लिए दुकानें सज गई। रामजानकी शिवमंदिर मेला समिति के अध्यक्ष बृजेश बिंद ने बताया कि बिलारीडीह में आयोजित मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला स्थल पर चरखी, झूला, मौत का कुआं जैसे मनोरंजन के साधन भी लगने लगे हैं। मेला में क्षेत्रीय लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। मेले में आने वाले वाहनों के लिए वाहन स्टैंड की भी व्यवस्था की गई है। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर जागेश्वरनाथ धाम में शुक्रवार की भोर में शिवालय के पट खुलते ही कावरिएं गंगाजल चढ़ाएगे। मिर्जापुर तथा वाराणसी जनपद से गंगाजल कांवर में भरकर नंगे पाव बाबा जागेश्वरनाथ धाम पहुचते हैं।
विज्ञापन

शिकारगंज। हेतिमपुर गांव में याज्ञवलक्य की तपोभूमि स्थित बाबा जागेश्वरनाथ शिवालय डुगडुगवा व हथिनिया पहाड़ की छाव में एक चर्चित शिवालय है। इसका वाराणसी के गजेटियर में उल्लेख है। मान्यता है कि शिवलिंग प्रतिवर्ष एक जौ के बराबर बढ़ता है। आस्था और विश्वास के बीच जागेश्वरनाथ धाम के नाम से विद्मान शिवालय आज भी प्रदेश के कई बड़े शिवालय में एक है। काशी खण्ड तथा वाराणसी गजेटियर में इस शिवालय के बाबत तमाम कथाएं अंकित है। इस शिवालय में दर्शन पूजन के साथ मुंडन, मनौतियों का संस्कार आज भी कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा। क्षेत्र के चतुर्भुजपुर में महाशिवरात्री पर स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर शुक्रवार सुबह 3 बजे भोर से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। रेलवे स्टेशन से सटे मंदिर पर और आस पास के इलाके में सुरक्षा को लेकर जीआरपी और स्थानीय पुलिस सक्रिय रही।
काशी विश्वनाथ मंदिर से संबद्ध चतुर्भुजपुर स्थित स्वंय भू कालेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्री पर करीब 50 हजार से अधिक लोग दर्शन पूजन और जलाभिषेक करेेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह, कोतवाल सतेन्द्र यादव, आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ट्रेनों को कासन पर चलाने के साथ प्लेटफार्म पर चौकसी बरतने का निर्देश दिया। इसके अलावा मंदिर परिसर में दो प्रवेश द्वारा महिला और पुरूषों के लिए बनाया गया। भोजापुर से मंदिर मार्ग पर यातायात पुलिस के साथ 80 कांस्टेबल, तीन इंस्पेक्टर, 12 सब इंस्पेक्टर, दो महिला दरोगा 9 महिला सिपाही के साथ एक प्लाटून पीएसी चप्पे चप्पे पर निगरानी करेंगी। इस संबंध में एसडीएम प्रदीप कुमार और सीओ जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि मंदिर परिसर में सीसी कैमरे से दर्शनार्थी और भीड़ की निगरानी की जाएगी। इस मौके पर जीआरपी प्रभारी दिलदारनगर दिलीप सिंह, एसआई अच्छेलाल, बाबूराम यादव, रमाशंकर,अजय यादव, कौशल रहे।

सकलडीहा। स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर शुक्रवार सुबह 3 बजे भोर से जलाभिषेक शुरू होगा। मंदिर और शिवभक्त दिन में 11 कुंतल दूध से अभिषेक करेंगे। कस्बा और पदुमनाथपुर से निकलेगी शिव बारात निकाली जएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed