फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven hundred laborers are working in Dighvat village

दिघवट में 700 मजदूर जुटे बाहा की खोदाई में

Sat, 09 May 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Seven hundred laborers are working in Dighvat village
सकलडीहा। लॉकडाउन में रोज कमाने-खाने वाले मजदूरों में काम न मिलने से मायूसी थी। जिला प्रशासन की अनुमति के बाद मनरेगा के तहत कार्य शुरू होने से मजदूरों में हर्ष है। शनिवार को दिघवट गांव में लगभग 700 मजदूरों ने बाहा की खोदाई का कार्य आरंभ किया।
विज्ञापन

कोविड 19 को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इससे गांवों में काम करने वाले मजदूरों के सामने रोजी. रोटी का संकट खड़ा हो गया था। मजूदरों को काम दिलाने के निर्देश के बाद डिप्टी कमिश्नर मनरेगा के आदेश पर बीडीओ ने विकास खंड के कई गांवों में मनरेगा के तहत कार्य शुरू करा दिया है। शनिवार को विकास खंड के सबसे ज्यादा आबादी वाले गांव दिघवट में पुरुष व महिला मनरेगा मजदूरों ने बाहा की खोदाई आरंभ की। बीडीओ गुलाब चंद्र सोनकर ने बताया कि शासन के निर्देश पर मजदूरों को मनरेगा के तहत काम दिया जा रहा है। मजदूरों की मजदूरी का भुगतान सीधा उनके खाते में किया जा रहा है। इस मौके पर महेंद्र राजभर, मनोज पांडेय, संदीप सिंह, तूफानी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed