फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven Corona positives including three health workers found in Chandauli

चंदौली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही तेजी से, तीन स्वास्थ्य कर्मियों समेत सात पॉजिटिव मिले 

Wed, 01 Jul 2020 10:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 01 Jul 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Seven Corona positives including three health workers found in Chandauli
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बुधवार को गत दिनों के सैंपल में प्राप्त हुई रिपोर्ट में सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक महिला संग छह पुरुष समेत जिला अस्पताल के तीन स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में प्रशासन ने सभी को कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि 7 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इनमें से 1 व्यक्ति हरियाणा, 1 मुंबई व 1 भोजपुर बिहार से आया हुआ है व 4 स्थानीय निवासी हैं। ये जनपद के नियामताबाद ब्लाक के 1, धानापुर ब्लाक का 1 व 5 चंदौली ब्लाक के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


इनमें से 3 लोग पं कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय के पैथलाजी लैब से संबंधित हैं। 1 रेलवे में लोको पायलट है। सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जनपद में अब कोविड के कुल 165 केस हैं। जिनमें एक्टिव केसों की संख्या 100 है व 64 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed