फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bowing at the feet of Mother Kushmanda, she prayed for long life, fame and strength.

Chandauli News: मां कूष्मांडा के चरणों में शीश झुकाकर मांगा लंबी आयु, यश और बल

Thu, 15 Oct 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bowing at the feet of Mother Kushmanda, she prayed for long life, fame and strength.
बनकट गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। संवाद
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को घरों, देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में मां कूष्मांडा की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक मां के चरणों में शीश नवाया और उनसे लंबी आयु, यश और बल की कामना की। सुबह पांच बजे से ही मंदिरों में लोगों की कतार लग गई। वहीं पूजा पंडाल में लगे रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से पंडाल जगमगा उठा है।
विज्ञापन

जिले के घोसिया, ज्ञानपुर, खमरियां, औराई, गोपीगंज, जंगीगंज, भदोही, सुरियावां आदि बाजारों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मां के चरणों में फूल-माला, नारियल, चुनरी आदि चढ़ाकर लोगों ने सुखद जीवन की कामना की। शहर से लेकर गांव तक दिनभर घंटा-घड़ियाल की गूंज से वातावरण गुंजायमान है। हर कोई नवरात्र के उत्सव में सराबोर है। भिदिऊरा निवासी आचार्य गणेश पांडेय बताया कि नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। नवदुर्गाओं मे मां कूष्मांडा में शक्तियां अनंत हैं। मां की सच्चे मन से आराधना करने पर मनुष्य को लंबी आयु, यश और बल की असीम शक्ति प्राप्ति होती है। गोपीगंज के सदर मोहाल में मां दुर्गा मंदिर, पश्चिम मोहाल स्थित चौरा माता मंदिर, सारीपुर, सीखापुर, कौलापुर, गोपीगंज, बाबूसराय, औराई, सुरियावां आदि स्थानों पर बने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं सुरियावां ब्लॉक के सरायक्षत्रशाह बनकट गांव के चौराहे पर दुर्गा पंडाल आकर्षण का केंद्र है। समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार दुबे उर्फ मुन्ना ने बताया कि वह विगत 25 साल से लगातार कमेटी के सदस्य है। इस मौके पर मनोज पाठक, अनुज पाठक, राजेंद्र प्रसाद यादव, महेंद्र यादव, रोहित यादव, दीनानाथ यादव, प्रमोद कुमार दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक आयोजनों से पीढि़यों को मिलता है संस्कार: मनोज
जंगीगंज। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार की शाम बेरासपुर स्थित बाबा बेरासनाथ मंदिर परिसर में आयोजित दुर्गा पूजनोत्सव समारोह में डीघ ब्लॉक के प्रभारी प्रमुख मनोज मिश्रा पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर विश्व कल्याण और लोकमंगल की कामना की। कहा कि मां दुर्गा से अन्याय के खिलाफ लड़ने और अपनी आवाज बुलंद करने की प्रेरणा मिलती है, जो लोग अन्याय के खिलाफ खड़े होते हैं, उन्हें अप्रत्यक्ष शक्तियों का भी सहयोग मिलता है। कहा कि धार्मिक आयोजनों से आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों की जानकारी मिलती है। इस मौके पर रविकांत तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, मिथलेश कुमार, कमलेश कुमार, रमेश पांडेय, राहुल तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed