{"_id":"6349b6a80c5c1110b408cb4f","slug":"seven-arrested-for-assault-and-stone-pelting-chandauli-news-vns6789759184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली के तुलसी आश्रम नोनार गांव में बृहस्पतिवार को चार गांव के बीच हो रहे विवाद को रोकने पहुंची कोतवाली पुलिस पर ग्रामीणों की ओर से हुए पथराव के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने नामजद सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
चार दिन पहले एक युवक के शराब के नशे में गाली गलौज के मामले में कसवढ़, नोनार, बड़ावल और पीथापुर गांव के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। मामले को सुलझाने पहुंची कोतवाली पुलिस पर भी ग्रामीणों ने रेलवे लाइन से उठाकर पथराव किया। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने 17 नामजद व 25 लोगों के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मामले में संलिप्त कुछ आरोपित जो कहीं भागने की फिराक में थे। पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमे जितेंद्र राय, बिट्टू राय, रोहित कुमार, मनीष यादव, दीपक यादव, उदयी यादव, गोपी राजभर हैं। इस संबंध में सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि नोनार की घटना में शामिल सात आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है।