फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seized tractor plowing in forest area

Chandauli News: वन क्षेत्र में जोताई कर रहा ट्रैक्टर जब्त

Sat, 22 Jul 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Seized tractor plowing in forest area
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के परसहवा गांव के समीप वन भूमि की बृहस्पतिवार की रात जोताई कर रहे ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया इस मामले में गांव के दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के तहत भैसौड़ा, हरदहवा वीट के अन्तर्गत हरदहवा कंपार्टमेंट नंबर 10 में बृहस्पतिवार की रात अतिक्रमणकारी वन भूमि को ट्रैक्टर से जोतकर खेत बना रहे थे। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को रात करीब साढ़े दस बजे इसकी सूचना मिली तो वे वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को देखते ही अंधेरे का लाभ उठाते हुए चालक शोर मचाते हुए ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वनकर्मियों ने रात में ही ट्रैक्टर लेकर रेंज कार्यालय ले आए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि भारतीय वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। टीम में वन दारोगा शिवपाल चौहान, वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय, वनरक्षक प्रसिद्ध नारायण, शिवपाल चौहान, महेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed