फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seeing the moon from the sieve, the husband looked at him

सुहागिनों ने चलनी से चांद देखकर पति का किया दीदार

Thu, 05 Nov 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Seeing the moon from the sieve, the husband looked at him
पीडीडीयू नगर। पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखा। प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा अर्चना की और चांद को अर्घ्य दिया। पूजा कर पति के दीर्घायु की कामना की बाद में चलनी की ओट में चांद को देखाकर पति का दीदार किया। इसके बाद पति के हाथों जल पीकर निर्जल व्रत खोला।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद करवा चौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह था। पूर्व में ही पूजन सामग्री, करवा, चलनी आदि की खरीदारी की गई थी। बुधवार की सुबह से ही महिलाओं ने पूजन अर्चन की तैयारी शुरू कर दी। भोर में महिलाओं ने निराजल व्रत का संकल्प लिया। दिन भर निराजल रही व्रती महिलाओं ने शाम के वक्त स्नान ध्यान के बाद सोलहो शृंगार किया। महिलाएं एकत्र हुईं और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। बाद में रात आठ बजे चंद्रोदय होते ही उनको अर्घ्य दिया और पति के दीर्घायु की कामना की। बाद में छत पर पहुंच कर चलनी की ओट से पहले चांद और फिर पति का चेहरा निहारा। पति हाथों जल पीकर वत खोला। पति ने भी पत्नी को उपहार दिए। नगर के कैलाशपुरी, विकास नगर, काली महाल, शाहकुटी, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो, पूर्वी और पश्चिमी बाजार, अलीनगर के साथ रेलवे कालोनियों में करवा चौथ की धूम रही।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के बैनरतले नगर के पटेल नगर स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल परिसर में महिलाओं ने करवा चौथ पूजा की। विधि-विधान से पूजा अर्चना कर कथा सुनीं और चांद को अर्घ्य दिया। इस मौके पर महिलाओं ने गीत सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे व्रती महिलाएं आर्यन पब्लिक स्कूल परिसर में एत्र हुईं महिलाओं ने पुरोहितों को बुलाकर विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की और अखंड सौभाग्य की कामना की। पूजन अर्चन के बाद कथा सुनी और आरती उतारी। इस मौके पर साधना अग्रवाल, योगिता छाबड़ा, रिंकी कौर, सुजाता, शालिनी, नीरू मलिक, जया सिंह, ममता, नीतू, अंजली, स्वाति, किरन कौर रहे।

पीडीडीयू नगर। करवा चौथ के मद्देनजर महिलाओं में पूजा के पहले सोलहो शृंगार की होड़ रही। महिलाओं न सिर्फ ब्यूटिशियन के पास पहुंच कर चेहरे का शृंगार कराया वहीं पिया के नाम की मेंहदी रचाने के लिए भी महिलाओं में होड रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed