फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   See the image of the Blessed Mother

मां की छवि देख हुए धन्य

Mon, 10 Oct 2016 01:11 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 10 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
See the image of the Blessed Mother
दुर्गा मंदिर में सजी मां दुर्गा।
महाष्टमी पर दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने मां दुर्गा की ममतामयी छवि को निहारा और निहाल हो उठे। पंडालों में दिन भर मां के जयकारे होते रहे। शाम होते होते पंडालों में तिल रखने की जगह नहीं बची। भीड़ को संभालने में पुलिस चौकस रही। दर्शन पूजन के बाद भक्तों में मेले में खरीददारी की।  
विज्ञापन

नगर सहित पूरे जिले में दुर्गा पूजा की धूम है। जनपद के 203 पंडालों में पूजा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी, आरपीएफ कालोनी, राममंदिर, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो, जायसवाल भवन, अफीम कोठी, रविनगर, पटेलनगर, परमार कटरा, नई सट्टी, गया कालोनी, मानसनगर, सेंट्रल कालोनी, बिछुआ मंदिर, अमोघपुर सहित अन्य स्थानों दिन भर भक्तों की आवाजाही लगी रही लेकिन शाम होते होते भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रात ढलने के साथ ही दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ती गई। पंडालों की भव्यता और खूबसूरती देखते ही बन रही थी। वहीं पूजा समितियों की ओर से पंडालों के आस पास विद्युत झालरों की आकर्षक सजावट बरबस ही लोगों को अपनी ओर खींच रही थी। पूजा समितियों की ओर से प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी। वहीं लाठ नंबर एक, दो, इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी, मानसनगर, गया कालोनी, बिछुआ मंदिरके आस पास भव्य मेला लगा। यहां झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन आदि पर झूलने वालों का तांता लगा वहीं चाट, पकौड़ी, गोलगप्पे के साथ मोमोस, बर्गर, चाउमिन, पेस्ट्री की दुकानों पर जहां भीड़ रही वहीं खेल खिलौनों, गुब्बारे खरीदने के लिए लोग मचलते रहे। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार चंदासी मंडी में प्रगतिशील कोल व्यापारी समिति और कोल मजदूर समिति के पूजा पंडालों में पूूरी भक्तों का आवागमन रहा। यहां मेले में खूब मस्ती की गई। पड़ाव संवाददाता के अनुसार स्थानीय चौराहे पर देवी पंडालों में दर्शनार्थियों का रेला उमड़ा। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इसी तरह चकिया, शिकारगंज, बबुरी, कमालपुर, सकलडीहा, चहनियां, मारूफपुर, धानापुर, धीना, शहाबगंज, इलिया, सैयदराजा सहित अन्य इलाकों में भी पंडालों में भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed