फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Security system of Indian Oil pipes tested by mock drill

Chandauli News: मॉकड्रिल कर परखी इंडियन ऑयल के पाइप की सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 06 Jan 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Security system of Indian Oil pipes tested by mock drill
ताराजीवनपुर। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से पाइप लाइन की सुरक्षा की जांच शुक्रवार को मॉकड्रिल के माध्यम से की गई। इस दौरान बरौनी कानपुर आयल पाइप लाइन में नसीरपुर पट्टन गांव के समीप लीकेज की सूचना पर पाइप लाइन विभाग, अग्निशमन दल और पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची और लिकेज को दुरूस्त किया। इस दौरान ग्रामीणों को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गाॅव से गुजरी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के भूमिगत बरौनी-कानपुर पाइपलाइन की उपस्थिति को लोगों से अवगत कराने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। डेमो के तौर पर पहले इंडियन आयल की टीम ने पूरा सेटअप लगाया। इसके बाद आग लगाई गई। वही आस पास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली अलीनगर थाने को दी। अग्निशमन की टीम अपने अधिकारी के नेतृत्व में पलक झपकते ही आग को बुझाया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीजीएम सुमन कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र से अत्यधिक ज्वलनशील एवं उच्च दबाव की पेट्रोलियम पाइपलाइन गुजर रही है। यदि किसी को पाइप लाइन के ऊपर गीली सतह या डीजल‚ पेट्रोल‚ केरोसिन आदि की गंध या आग लगने का आभास होता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस तथा उपलब्ध कराये गए टोल फ्री नंबर 18003456105 पर दें। कहा कि उस क्षेत्र के आस पास आग या चिंगारी न पहुंचे इसका ध्यान रखें‚ तेल जांच का प्रयास न करें‚ तेल संग्रह करने का प्रयास न करें‚ किसी को भ्रमित न करें‚ आतंकित न हो और न ही अफवाह फैलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, एसआई ताराचंद सिंह, फायर ब्रिगेड से मुन्नीलाल, सुरक्षा कोर कमेटी से विजय गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान निरंजन यादव, लालजी, अवधेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed