फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Security at PM Shri schools will be strengthened, with PRD personnel deployed at night

Chandauli News: पीएमश्री स्कूलों की सुरक्षा होगी मजबूत, रात में तैनात रहेंगे पीआरडी

Wed, 07 Jan 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Security at PM Shri schools will be strengthened, with PRD personnel deployed at night
पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले के पीएमश्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शासन के निर्देश पर अब जिले के सभी पीएमश्री स्कूलों में रात्रिकालीन सुरक्षा के लिए पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों की तैनाती की जाएगी। इस योजना के तहत जिले के 20 पीएमश्री विद्यालयों में प्रत्येक स्कूल पर दो-दो पीआरडी जवान तैनात किए जाएंगे, जो शाम को स्कूल बंद होने से लेकर सुबह स्कूल खुलने तक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने इस योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्कूल परिसरों में लगातार बढ़ रही चोरी, तोड़फोड़ और असामाजिक गतिविधियों की आशंकाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि जनपद में कुल नौ विकासखंड हैं, जिनमें 20 पीएमश्री विद्यालय संचालित हो रहे हैं। सभी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुल 40 पीआरडी जवानों की तैनाती की योजना बनाई गई है। जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जवानों की तैनाती शुरू कर दी जाएगी। शिक्षकों का कहना है कि पीएमश्री विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, पुस्तकालय और अन्य कीमती शैक्षिक संसाधन उपलब्ध हैं, जिनकी सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed