फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Secretary will issue a copy of the family register for Rs 5.

Chandauli News: पांच रुपये में सचिव जारी करेंगे परिवार रजिस्टर की नकल

Thu, 29 Jan 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Secretary will issue a copy of the family register for Rs 5.
सकलडीहा। एसआईआर के तहत नो मैपिंग में 25 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। ऐसे मतदाताओं को परिवार रजिस्टर की नकल की जरूरत पड़ रही है। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बुधवार को सचिवों को पांच रुपये में परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने का निर्देश दिया है। नाम जोड़ने अथवा शुद्धिकरण के लिए सादे पन्ने पर आवेदन देकर आदेश प्राप्त किया जा सकेगा। हलफनामा बनवाने की भ्रामक सूचना देने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसआईआर के लिये नौ मैपिंग के तहत मतदाताओं को नाम जोड़वाने के लिये परिवार रजिस्टर की नकल की जरूरत पड़ रही है। साथ ही हलफनामा भी लिया जा रहा है। इसके लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसको देखते हुए एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि परिवार रजिस्टर अनुरक्षण नियमावली 1970 में नकल जारी करने, रजिस्टर में नाम जोड़ने अथवा संशोधन करने के लिए हलफनामा जरूरी नहीं है।
विज्ञापन

पंचायती राज अधिनियम 1947 के नियम 73 के तहत सादे कागज पर आवेदन कर मात्र 5 रुपये शुल्क के साथ सचिव से नकल प्राप्त की जा सकती है। नाम जोड़ने अथवा शुद्धिकरण के लिए एडीओ पंचायत के नाम सादे पन्ने पर आवेदन किया जा सकता है। प्राप्त धनराशि को ग्राम पंचायत के ओएसआर खाते में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed