{"_id":"6939c6e3a2ab4943690f79a5","slug":"secretaries-protested-by-reaching-the-village-secretariat-on-bicycles-chandauli-news-c-189-1-svns1011-140432-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: साइकिल से ग्राम सचिवालय पहुंच सचिवों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: साइकिल से ग्राम सचिवालय पहुंच सचिवों ने जताया विरोध
विज्ञापन
विकासखंड के सभी पंचायत सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों ने बुधवार को साइकिल से सचिवालय पहुंचकर ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और गैर-विभागीय कार्यों के बोझ के खिलाफ शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के तहत विरोध-प्रदर्शन किया।
चेताया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे विरोध-प्रदर्शन तेज करेंगे। ग्राम पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सचिवों के चल रहे सत्याग्रह विरोध के दौरान साइकिल से सचिवालय पहुंचे सचिवों ने विरोध जताया।
कहा कि नए फेशियल रिकॉग्निशन आधारित ऑनलाइन उपस्थिति सिस्टम, सीमित संसाधनों के बीच लगातार बढ़ रहा कार्यभार, सचिवों से कराए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री, एग्रो स्टैक सर्वे आयुष्मान कार्ड, पेंशन सत्यापन कायाकल्प कार्यक्रम, पराली प्रबंधन जैसे गैर-विभागीय कार्यों से उनपर अतिरिक्त दबाव बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। विरोध करने वालों में कोषाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, नीलम जायसवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष नवनीत दीपांकर, अरुण कुमार सिंह, आशीष तिवारी, तन्मय सिंह, सुनील कुमार सिंह आदि शामिल रहे।