फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seasonal illnesses on the rise; patient numbers increase in hospitals.

Chandauli News: मौसमी बीमारियों ने पसारे पांव, अस्पतालों में बढ़े मरीज

Sun, 23 Aug 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Seasonal illnesses on the rise; patient numbers increase in hospitals.
चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय के पैथोलॉजी लैब के बाहर कतार में लगी महिलाएं। संवाद
चकिया। बरसात के मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव और संक्रमण बढ़ने के कारण बीमारियां फैल रही हैं। लोग वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, डायरिया, डेंगू और त्वचा रोगों की चपेट में आ रहे हैं। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ जुट रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय, चकिया में शनिवार को लंबी कतारें लगी रहीं। ओपीडी में करीब 700 मरीजों ने इलाज कराया। वहीं, पैथॉलाजी में 280 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

जिला संयुक्त अस्पताल में चकिया क्षेत्र के अलावा नौगढ़, मिर्जापुर और बिहार के सीमावर्ती गांवों से मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल के सुबह से पर्ची और दवा काउंटरों में मरीजों और तीमारदारों को लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, पैथोलॉजी में जांच के लिए भीड़ जुटी रही। जिला संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि ओपीडी में 700 मरीजों का इलाज किया गया। इसके 15 दिन पहले तक करीब 500 मरीज आ रहे थे। वहीं, पैथोलॉजी विभाग में 280 मरीजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मरीजों की भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed