{"_id":"69503ca01c976f3e5f0be1e0","slug":"sealdah-rajdhani-arrived-in-the-evening-of-the-second-day-instead-of-at-night-chandauli-news-c-189-1-svns1012-141489-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रात के बजाए दूसरे दिन शाम को पहुंची सियालदह राजधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रात के बजाए दूसरे दिन शाम को पहुंची सियालदह राजधानी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। स्थिति यह है कि राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी 12 से 15 घंटे की देरी से चल रही हैं। शनिवार को नई-दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार की रात डेढ़ बजे के बजाए शनिवार की शाम 5 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। वहीं नई दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 17 घंटे लेट रही। इसी तरह रांची- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे, तो डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्पेशल ट्रेनों के साथ ही अब राजधानी, दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनें भी घंटों लेट चल रही हैं। शनिवार की शाम छह बजे तक अप की ओर जाने वाली उधना-पटना स्पेशल 11 घंटे, भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 3 घंटे, गुवाहाटी-नई दिल्ली पूर्वाेत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे, जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पंजाब मेल सवा 2 घंटे, देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस साढ़े 6 घंटे, नई दिल्ली-राजेंद्रनगर अमृत भारत एक्सप्रेस 14 घंटे लेट रही। आनंद विहार- जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, आनंद विहार-रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे, आनंद विहार- पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस 4 घंटे, आनंद विहार- कामाख्या नार्थईस्ट एक्सप्रेस 4 घंटे, आगरा-कोलकाता कैंट विकली एक्सप्रेस ढाई घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 5 घंटे, नई दिल्ली- राजेंद्रनगर राजधानी एक्सप्रेस 14 घंटे लेट रही। वहीं विक्रमशीला एक्सप्रेस 4 घंटे, नई दिल्ली हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस सवा 6 घंटे लेट रही। ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को ठंड में बैठकर इंतजार करना पड़ा।