{"_id":"609e7c4c8ebc3e8dc50703c1","slug":"sdvi-oxygen-express-passed-through-pddu-jn-chandauli-news-vns589423379","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू जंक्शन से गुजरी सौवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू जंक्शन से गुजरी सौवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस
विज्ञापन

रेलवे लगातार चला रही ऑक्सीजन ट्रेनें, लोगों को मिल रही राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए रेलवे लगातार ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों को चला रही है। शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे से सौंवी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन चली। डीआरएम राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रेन को यहां से गुजारा गया।
देश के विभिन्न राज्यों में ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने के भारतीय रेलवे के प्रयासों को गति देते हुए पूर्व मध्य रेल कोविड के खिलाफ संयुक्त जंग को मजबूती प्रदान कर रहा है। 19 अप्रैल से अब तक पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, डाल्टेनगंज, टोरी सहित अन्य स्टेशन होते हुए देश के विभिन्न राज्यों को जाने वाली खाली और लोडेड 100 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही है। इनमें से 49 लोडेड ऑक्सीजन एक्सप्रेेस वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य शहरों तक पहुुंची। इन जगहों पर ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ने से कोरोना रोगियों के उपचार में सहायता मिली।
इनसेट...
ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए बनाया गया है ग्रीन कॉरिडोर
पीडीडीयू नगर। मंडल रेल प्रबंधक के दिशा निर्देश में मंडल से गुजरने वाली सभी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के त्वरित आवागमन के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन के साथ मंडल परिचालन प्रबंधक रेहान रजा रिजवी तथा मंडल परिचालन प्रबंधक अभिनव ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी कर रहे हैं। पूर्व मध्य रेल में ऑक्सीजन एक्सप्रेस की महत्ता को देखते हुए इसे राजधानी एक्सप्रेस से थोड़ा कम लेकिन अन्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों से अधिक की गति से चलाया जा रहा है। मंडल से होकर गुजरने वाली ऑक्सीजन एक्सप्रेस बिना कहीं रुके अधिकतम सौ किमी प्रतिघंटा तक की गति से दौड़ रही है।