फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM sent two youths abusing in front of the car

एसडीएम ने गाड़ी के आगे गाली-गलौज कर रहे दो युवकों को भेजा जेल

Thu, 24 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
SDM sent two youths abusing in front of the car
तहसील से आवास जा रहे एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता की गाड़ी के आगे नशे में धुत गाली-गलौज कर रहे दो युवकों को एसडीएम ने जेल भिजवा दिया। एक युवक सोनभद्र और एक नौगढ़ का बताया जा रहा है। घटना बृहस्पतिवार शाम की है।
विज्ञापन

नौगढ़ के एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता तहसील नौगढ़ से आवास जा रहे थे। उनकी गाड़ी के आगे बाइक पर नशे में धुत दो युवक महिलाओं और राहगीरों को गाली देते जा रहे थे। अचानक एसडीएम की गाड़ी के बोनट से युवकों की बाइक टकरा गई। यह देखते हुए भी कि एसडीएम मौजूद हैं, युवकों ने अभद्रता जारी रखी। एसडीएम ने नौगढ़ पुलिस को सूचना देकर दोनों युवकों को जेल भिजवाया। नौगढ़ थाने में युवकों पर धारा 151 के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद एसडीएम ने जमानत नामंजूर कर दी। इसके बाद युवकों को जेल भेज दिया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान रितेश पांडे (20), बरबसपुर, थाना चकरघट्टा और चंदन पांडे (22) बघेला, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed